{"_id":"5b92caab867a557e857293d7","slug":"131536346795-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड्डी रोड़ा बंद करवाने के लिए दूसरे दिन भी ग्रामीणों ने घेरा सरपंच आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड्डी रोड़ा बंद करवाने के लिए दूसरे दिन भी ग्रामीणों ने घेरा सरपंच आवास
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 तक नोटिस का जवाब नहीं दिया तो हड्डी रोड़ा को लगेगा ताला: सरपंच प्रतिनिधि
हड्डी रोड़ा बंद करवाने के लिए दूसरे दिन भी ग्रामीणों ने घेरा सरपंच आवास
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
फोटो नंबर-20,21
अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। कैथल पटियाला मुख्य मार्ग पर स्थित हड्डी रोड़ा के खिलाफ लामबंद हुए सीवन, पोलड, सोथा, फिरोजपुर व डेरा के लोगों ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी सीवन के सरपंच के आवास का घेराव किया। लोगों ने सरपंच और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों की मांग थी कि गांव के साथ में सटे निजी स्थान पर बने हड्डी रोड़ा को यहां से हटवाया जाए जिसके कारण पूरा नगर और आस पास के डेराजात के लोग भी परेशान हैं। सुबह से ही लोग सरपंच के घर के पास एकत्र होना आरंभ हो गए और उसके बाद सरपंच के घर का घेराव कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सरपंच प्रतिनिधि अमरेन्द्र खारा ने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि वह जनता के साथ खड़े हैं और जनता का हर संभव सहयोग करेंगे। इसके पश्चात वह स्वयं लोगों के साथ खंड कार्यालय सीवन में पहुंचे और डीसी के नाम का ज्ञापन खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रोजी को सौंपा।
यह है परेशानी : लोगों ने प्रशासन के आला अधिकारी से इससे होने वाली परेशानी के लिए सर्वे करवाने की मांग की है। इस हड्डी रोड़ा के पास कई शिक्षण संस्थान है बीएड कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, डीएवी पब्लिक स्कूल, सीवन पब्लिक स्कूल, स्टेपिंग स्टोन स्कूल, सीवन अनाज मंडी, धर्म कांटा, पांच कालोनी, दो दर्जन डेराजात इसके आस-पास हैं, जिन्हें बदबू से भारी परेशानी हो रही है। इस हड्डी रोड़ा में पंजाब के पांच जिलों से और आधा हरियाणा के मृत जानवरों को लाया जाता है। जिसकी बदबू से लोग नरक जैसी जिंदगी काटने के लिए मजबूर हैं। शाम के समय तो बदबू इतनी अधिक होती है कि कोई घर में बैठ कर खाना तक नहीं खा सकता है। इस अवसर पर गुलजार सिंह, दर्शन सिंह, साहिब सिंह, कृपाल सिंह, सुधीर मिड्डा, जयपाल मुंजाल, अवतार सिंह तारी, बलकार सिंह, ज्ञान सिंह, जसवंत सिंह गुरदासपुरी, प्रीत मुंजाल, सुरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह सहित भारी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने विरोध प्रकट किया।
हर संभव कार्रवाई की जाएगी : सरपंच प्रतिनिधि अमरेन्द्र सिंह खारा ने बताया कि इस मामले में हड्डी रोड़ा चलाने वाले को 24-1 का नोटिस दिया गया, उसके बाद 24-2 का नोटिस देना होता है। यह नोटिस एक बार दिया है। उसका कोई जवाब नहीं मिला है। आज 24-2 का नोटिस फिर दे रहे हैं। सात दिन के बाद जवाब नहीं दिया तो जनता के सहयोग से इसे ताला लगा दिया जाएगा। गांव के लोग आज फिर से उनके घर पर पहुंचे हैं। उन्होंने लोगों से बात की और आश्वासन दिया है कि वह उनके साथ हैं। पंचायत के अधिकार क्षेत्र में जो भी कार्रवाई संभव है वह की जाएगी। वह स्वयं भी लोगों के साथ उपायुक्त के नाम का ज्ञापन खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को सौंपने के लिए गए थे।
विज्ञापन
उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी बात : खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रोजी ने बताया कि उन्हें सीवन के हड्डी रोड़ा के बारे में एक ज्ञापन उपायुक्त कैथल के नाम का मिला है, जोकि सीवन की जनता ने सौंपा है। जनता की मांग जायज है और उनके इस ज्ञापन को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। जनता के हितों के लिए कार्रवाई आगामी आदेशों के अनुसार की जाएगी।