{"_id":"5b82e96742c792462f5ea52b","slug":"131535306087-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो अध्यापिकाएं घायल, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो अध्यापिकाएं घायल, केस दर्ज
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में दो अध्यापिकाएं घायल, केस दर्ज
कैथल। अंबाला रोड पर हुए हादसे में दो अध्यापिकाएं घायल हो गईं। वे दोनों छुट्टी के बाद स्कूल से वापस लौट रही थीं। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। खरादियां मोहल्ला कैथल निवासी सविता मक्कड़ (50) ने बताया कि वह डीएवी स्कूल कैथल में हिंदी अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। गत 24 अगस्त को दोपहर करीब 3.20 बजे स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह अध्यापिका गीता खुराना निवासी बड़ा कटहड़ा कैथल के साथ स्कूटी पर सवार होकर स्कूल से घर की तरफ आ रही थी। स्कूटी को गीता खुराना चला रही थी। जब वे अंबाला रोड नजदीक खुरानिया पैलेस पहुंचे तो उसी समय विश्वकर्मा चौक से पिहोवा चौक कैथल कि तरफ आ रहे ट्रक चालक ने पीछे से एक ब्रेजा कार में टक्कर मारी दी। कार में पीछे से टक्कर लगने से कार की टक्कर स्कूटी को लगी। जिससे वे दोनों घायल हो गईं। मौके का फायदा उठाकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। एचसी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।