फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   आढ़तियों को मिला लाईसैंस के मामले में गेहूं के सीजन में अनुमति मिलने का आश्वासन

आढ़तियों को मिला लाईसैंस के मामले में गेहूं के सीजन में अनुमति मिलने का आश्वासन

Thu, 05 Apr 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
आढ़तियों को मिला लाईसैंस के मामले में गेहूं के सीजन में अनुमति मिलने का आश्वासन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नई अनाज मंडी में लटके आढ़तियों के लाइसेंस के मामले में आढ़तियों को गेहूं के सीजन में राहत मिलने का आश्वासन मिल गया है। यह जानकारी प्रधान कृष्ण मित्तल ने आढ़ती एसोसिएशन की अनाज मंडी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में हुई बैठक में यह जानकारी दी। बुधवार को हुई इस बैठक में आढ़तियों को मुख्यमंत्री के 8 अप्रैल को रोहतक में होने वाले व्यापारी सम्मेलन के लिए भी न्यौता दिया गया। उन्होंने कहा कि मंडी के आढ़तियों के सामने सबसे बड़ी समस्या लाइसेंस रिन्यू को लेकर थी। इसी मामले वे भाजपा नेताओं के साथ वे चंडीगढ़ गए थे। जिसमें उनके साथ प्रदेश वन विभाग के चेयरमैन अरुण सर्राफ, राव सुरेंद्र, सुरेश गर्ग नोच, जिला प्रधान अशोक गुज्जर, रोकी मित्तल आदि थे। वे इस बारे में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मिले और हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य निदेशक के साथ बात की। उनको मंडी के आढ़तियों के लाइसेंस रिन्यू करने बारे हरी झंडी दे दी है। अब प्रत्येक आढ़ती का लाइसेंस रिन्यू होगा।
इस अवसर पर सत नारायण, श्रवण गोयल, लाजपत सिंगला, राजकुमार, पवन बंसल, सेवा राम, रोहित कुमार, अरुण कुमार, ईश्वर चंद, जगदीश राय मंडी के कई आढ़ती उपस्थित थे।
विज्ञापन


सीजन के लिये मिली राहत: राव
भाजपा नेता राव सुरेंद्र से जाना गया तो उसने बताया कि आढ़तियों को गेहूं का सीजन लेने के लिये ही लाइसेंस रिन्यू करने के लिये राहत मिली है। आढ़ती सीजन ले और उसके बाद आगे की सोचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी में पहुंचा गेहूं:- उधर पुरानी अनाज मंडी में गेहूं की आवक शुरू हो गई है। गांव नरवल से किसान सतबीर सिंह अपनी फसल लेकर पुरानी अनाज मंडी में पहुंचा।


आढ़तियों को मिला लाइसेंस के मामले में गेहूं के सीजन में अनुमति मिलने का आश्वासन
बैठक में सीजन में आने वाली समस्याओं को लेकर की चर्चा
फोटो संख्या 4 व 12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed