फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   गुहला में क्योंकि भाजपा के विधायक हैं तो गुहला सीएचसी में चल रही है अल्ट्रासाउंड मशीन

गुहला में क्योंकि भाजपा के विधायक हैं तो गुहला सीएचसी में चल रही है अल्ट्रासाउंड मशीन

Fri, 23 Feb 2018 12:04 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
गुहला में क्योंकि भाजपा के विधायक हैं तो गुहला सीएचसी में चल रही है अल्ट्रासाउंड मशीन
कांग्रेस विधायक के क्षेत्र से अल्ट्रासाउंड मशीन लेकर भाजपा विधायक के क्षेत्र में भेज दी, लोग परेशान
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर हर रोज 100 से अधिक मरीजों को होती है अल्ट्रासाउंड की जरूरत, यहां से मशीन उठाकर गुहला भेज दी गई
फोटो संख्या-11, 12 व 13
नसीब सैनी
कैथल। जिला मुख्यालय पर स्थित नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। गर्भवती महिलाएं हों या सामान्य मरीज, अल्ट्रासाउंड के लिए निजी केंद्रों में भटकना पड़ता है। अल्ट्रासाउंड करवाते-करवाते अस्पताल की छुट्टी का समय हो जाता है। अगले दिन फिर से आना पड़ता है। सबका साथ सबका विकास के वायदे के बीच सरकार की इस मामले में भेदभाव की नीति स्पष्ट नजर आ रही है। गुहला-चीका से जिले में भाजपा विधायक हैं तो वहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा दी गई है। जबकि, जिला मुख्यालय पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। यहां पर कांग्रेस के विधायक हैं। यह बात ठीक है कि गुहला-चीका में भी अल्ट्रासाउंड मशीन की जरूरत है और कम से कम उन्हें तो इसका लाभ मिल रहा है। लेकिन जिला मुख्यालय पर तीन हलकों के गांवों के जरूरतमंद तबके से लोग इलाज के लिए आते हैं। उनके लिए अल्ट्रासाउंड मशीन व मशीन को चलाने के लिए रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति नहीं हो पा रही है।

जिला अस्पताल में आते हैं हर रोज 1000 से अधिक मरीज
जिला अस्पताल में हर रोज 1000 से अधिक मरीज आते हैं। कभी-कभी तो यह संख्या 1500 को भी पार कर जाती है। इनमें से 30 से 40 गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड की जरूरत होती है। सामान्य मरीजों को मिलाकर करीब 80 से 90 लोगों को हर रोज अल्ट्रासाउंड की जरूरत पड़ती है। कहने को गर्भवती महिलाओं का निजी सेंटरों पर यह टेस्ट निशुल्क है। लेकिन उन्हें इसे करवाने के लिए शहर में आना पड़ता है। जब तक वे टेस्ट करवाती हैं, तब तक अस्पताल बंद हो जाता है। उन्हें अगले दिन फिर से आना पड़ता है।
विज्ञापन


मशीन गुहला भेज दी गई
काफी समय से जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने की वजह से अल्ट्रासाउंड मशीन बंद पड़ी रही। क्योंकि यहां रेडियोलॉजिस्ट नहीं था, बाद में इसे गुहला भेज दिया गया। वहां रेडियोलॉजिस्ट भी तैनात कर दिया गया। अब लोगों का सवाल है कि सीएचसी पर तो यह सुविधा है, लेकिन जिला अस्पताल में यह सुविधा नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्भवती महिला ने कहा कि वह एक दिन पहले यहां आई थी। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड लिख दिया। इसे करवाने के बाद वह अब दूसरे दिन यह रिपोर्ट दिखाने के लिए आई। इसके लिए पहले दिन डॉक्टर को दिखाने के लिए, इसके बाद अल्ट्रासाउंड के लिए लाइन में लगीं। अगले दिन फिर से डॉक्टर को रिपोर्ट दिखाने के लिए लाइन में लगना पड़ा।
-------
सरकार को लोगों की कोई चिंता नहीं है। यह ठीक है कि गुहला में भी मशीन की जरूरत है, लेकिन जिला मुख्यालय पर अल्ट्रासाउंड मशीन होना जरूरी है। सरकार यहां तुरंत अल्ट्रासाउंड मशीन उलपब्ध करवाए और रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति करे।
-धर्मबीर, वरिष्ठ नेता इनेलो

पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस संचालन समिति के सदस्य रणदीप सुरजेवाला ने अपने मंत्री रहते हुए जिलास्तर पर कोई दिक्कत नहीं आने दी। अब भाजपा सरकार सबका विकास-सबका साथ का ढोंग रच रही है और जिला अस्पताल में से अल्ट्रासाउंड मशीन ही हटा दी गई। इस कारण यहां लोग परेशान हैं।

-दीक्षित गर्ग, अग्रवाल युवा सभा के प्रधान एवं कांग्रेसी नेता
---
उनका प्रयास गुहला-चीका में लोगों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मुहैया करवाने का था। कैथल में जरूरत है। इसके लिए भी सरकार से मांग की गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने भी कैथल अस्पताल में यह सुविधा देने का आश्वासन दिया है। गुहला में तो अभी ओर भी सुविधाएं मिलनी हैं। यहां पोस्टमार्टम हाउस बनाए जाने सहित कई तरह की मशीनें लाई जा रही हैं। ताकि लोगों को परेशानी ना हो।
-कुलवंत बाजीगर, विधायक गुहला

इस बारे में विभाग को लिख दिया गया है। जैसे ही सुविधा दी जाएगी, लोगों को इसका लाभ मिलने लगेगा।
-डॉ. अशोक शर्मा, सिविल सर्जन
--------
पता करवाऊं गा कि यहां अल्ट्रासाउंड सुविधा क्यों नहीं है? यहां शीघ्र अल्ट्रासाउंड सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।
-अनिल विज, स्वास्थ्य मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed