फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कैथल में बाइक रैली के मद्देनजर 16 कंपनियां तैनात

कैथल में बाइक रैली के मद्देनजर 16 कंपनियां तैनात

Wed, 14 Feb 2018 12:04 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
कैथल में बाइक रैली के मद्देनजर 16 कंपनियां तैनात
कैथल में बाइक रैली के मद्देनजर 16 कंपनियां तैनात
विज्ञापन

पुलिस रहेगी अलर्ट..
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। वीरवार 15 फरवरी को जींद में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित की जा रही मोटरसाइकिल रैली के दौरान जिला पुलिस द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता पुलिस प्रबंधन करते हुए पुलिस व पैरामिलट्री फोर्स की कुल 16 कंपनियां तैनात की गई है, जिनमें एक महिला कंपनी भी शामिल है। बाइक व अन्य वाहनों के निर्बाध, सुचारु व सुगम यातायात के लिए रोड मैप तैयार करने के अतिरिक्त प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र के रास्ते में किसी भी आपदा से निपटने के लिए एक-एक एम्बुलैंस, क्रेन के अतिरिक्त फायर ब्रिगेड की गाडियां तैनात की गई है। इस दौरान रैली यात्रा में व्यवधान डालने वाले असामाजिक तत्वों के साथ कडाई पुर्वक निपटा जाएगा।
एसपी आस्था मोदी ने बताया कि 15 फरवरी को जींद में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही युवा हुंकार रैली में कैथल के चारो विधान सभा क्षेत्र के अतिरिक्त कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकुला व यमुनानगर की तरफ से भी भाजपा समर्थक कैथल के रास्तों से बाइकों पर जींद जाएंगे। इस दौरान उनके सुरक्षित, सुगम व निर्बाध आवागमन के लिए विभिन्न मार्गो पर 16 नाके लगाने के अतिरिक्त 20 पीसीआर व राइडर पार्टियां निरंतर गश्त करेंगी। उन्होंने बताया कि कैथल के विभिन्न मार्गो पर 6 पैरा मिलिट्री फोर्स की कंपनी, एक महिला कंपनी सहित 7 जिला पुलिस की कंपनी व 3 एचपीए मधुबन पुलिस की कंपनीयों सहित कुल 16 कंपनी तैनात की गई हैं।
विज्ञापन

ऐसे रहेगा रुट:-कलायत विधानसभा क्षेत्र से रैली में जाने वाले समर्थक सुबह अनाज मंडी कलायत में एकत्र होगे, जो मटौर, कलासर व किठाना के रास्ते से जींद पहुंचेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैथल विधानसभा क्षेत्र से रैली में शामिल होने वाले समर्थक नई अनाज मंडी कैथल में सुबह के समय एकत्र होकर वाया तितरम, कसान, किठाना होते हुए जींद पहुंचेगे।

अनाज मंडी चीका में एकत्र होने वाले गुहला विधानसभा क्षेत्र के समर्थकों हेतू सीवन, कैथल, तितरम व किठाना के रास्ते जींद जाने का रास्ता तय किया गया हैअनाज मंडी पुंडरी में एकत्र होकर जींद पहुंचने वाले समर्थकों के लिए वाया पाई, भाणा, राजौंद, अलेवा होकर जींद पहुंचने का रास्ता तय किया गया है। सभी उपरोक्त मार्गो पर एबुलैंस तैनान रहेंगी तथा पुलिस व अर्धसैनिक बल निरंतर नाकाबंदी तथा गश्त करेंगे। गश्त करने वाली पार्टीयां विशेष उपकरणों से लैस होगी, तथा इस दौरान अगर कोई असामाजिक तत्व उनकी यात्रा में बाधा डालता है तो उनके खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed