फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   बीए द्वितीय वर्ष के तृतीय सेमेस्टर हिन्दी का प्रश्र-पत्र सिलेबस से बाहर, विद्यार्थियों ने रोष प्रकट किया

बीए द्वितीय वर्ष के तृतीय सेमेस्टर हिन्दी का प्रश्र-पत्र सिलेबस से बाहर, विद्यार्थियों ने रोष प्रकट किया

Wed, 22 Nov 2017 11:38 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
बीए द्वितीय वर्ष के तृतीय सेमेस्टर हिन्दी का प्रश्र-पत्र सिलेबस से बाहर, विद्यार्थियों ने रोष प्रकट किया
बीए द्वितीय वर्ष के तृतीय सेमेस्टर हिन्दी का प्रश्र-पत्र सिलेबस से बाहर, विद्यार्थियों ने जताया रोष
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की बीए द्वितीय वर्ष के तृतीय सेमेस्टर की हिंदी विषय का परीक्षा में 15 नंबर के प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस होने के कारण विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। विद्यार्थियों ने सिलेबस से बाहर आए प्रश्न पत्र के लिए रोष प्रकट किया। परीक्षा के बाद आरकेएसडी कॉलेज व इंदिरा गांधी महिला कॉलेज से बाहर आए विद्यार्थियों ने इस तरह प्रश्र पत्रों बनाने की निंदा की।
विद्यार्थियों की मांग, मिले 15 नंबर की ग्रेस अंक - इंदिरा गांधी महिला कॉलेज व आरकेएसडी कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर आई छात्रा करिश्मा चावला, निशा, भावना, सपना, पारूल, दीक्षा, मंजीत, सलोनी, मीनू ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से जो प्रश्र-पत्र आया था। उसमें 15 नंबर के प्रश्र सिलेबस से बाहर दिए गए हुए थे। 80 अंकों के अंदर सेे 15 नंबर सिलेबस से बाहर होने के कारण उनको पास होने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। छात्राओं ने बताया कि यह गलती विश्वविद्यालय की प्रश्र-पत्र तैयार करने की है। विश्वविद्यालय ने छात्रों को 15 नंबर ग्रेस देनी चाहिए। सिलेबस से बाहर प्रश्र-पत्र आने से उनको हल करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। छात्राओं ने विश्वविद्यालय के कार्यप्रणाली पर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक हुकम चंद ने बताया कि हिंदी की परीक्षा में सिलेबस बाहर से आने के सूचना उनको नहीं है। अगर विद्यार्थियों की ओर से कोई शिकायत आती है तो जांच की जाएगी। एक शिकायत कमेटी विश्वविद्यालय में बनाई गई है। वह विद्यार्थियों के समस्याओं को देखते हुए निर्णय लेगी। अभी तक किसी कॉलेज व स्कूल की ओर शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 नंबर के प्रश्न सिलेबस के बाहर से, विद्यार्थियों की बढ़ी परेशानी
फोटो नंबर- 28
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed