{"_id":"59fe07c74f1c1b70548baeaf","slug":"131509820359-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेक्टर-ट्राली से धान की बोरियां चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेक्टर-ट्राली से धान की बोरियां चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धान की बोरियां चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय
- अनाज मंडी से आने और जाने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली से चोरी हो रहे धान के कट्टे, रोकने पर करते हैं मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नई अनाज मंडी के आस-पास सक्रिय धान के कट्टे चोर गिरोह किसानों, व्यापारियों व निर्यातकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। यह गिरोह अनाज मंडी से जाने वाली धान की ट्रॉलियों, धान लेकर आने वाले किसानों की बोरियों को चोरी कर रहा है। मामले में शिकायत के बावजूद गिरोह के सदस्य काबू नहीं आ रहे हैं। व्यापारियों ने मामले की शिकायत आला अधिकारियों को करने की बात कही है।
एक बड़े राइस मिल मालिक ने बताया कि नई अनाज मंडी से धान की बोरियां ट्रॉलियों में भरकर लाई जाती हैं। जैसे ही हल्का सा अंधेरा होता है, उसी समय कुछ युवक ट्रॉली में से बाहर सड़क पर कट्टा गिरा देते हैं। यदि ड्राईवर अकेला है तो उसे पता ही नहीं चलता। इसके बाद बाइक पर सवार युवक आते हैं, कुछ ही क्षण में उस कट्टे को उठाकर भाग जाते हैं। जिससे व्यापारियों का नुकसान हो रहा है। उनके आदमी ने इस बात का पहरा दिया और कट्टा गिराने वाले युवक को पकड़ भी लिया, लेकिन इन युवकों ने उसके साथ मारपीट की। हर रोज 8 से 10 कट्टे इस तरह चोरी हो रहे हैं।
इसी तरह से किसानों ने बताया कि जब मंडी में धान लेकर आते हैं तो ट्रॉली के पीछे से धान चोरी कर ली जाती है। कई बार तो ये चोर जबरदस्ती पर उतर आते हैं। इनकी मोटरसाइकिल बिना नंबर की है।
विज्ञापन
चोरी एक बड़ी समस्या बन गई है : नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सुरेश चौधरी ने कहा कि यह एक बड़ी समस्या है। चोरी की छिट-पुट घटनाएं हर रोज हो रही हैं। कई जगह तो पुलिस भी मजबूर नजर आती है। किसान, व्यापारी, मिलर्स भी चोरी की इन घटनाओं से परेशान हैं।
हमारा एरिया नहीं है : नई अनाज मंडी चौकी प्रभारी महा सिंह ने कहा कि पूरी मंडी में पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है। कुछ शिकायत आई थीं, लेकिन वे उनके एरिया से बाहर की हैं। यह सिविल लाइन का एरिया है। मंडी में चोरी जैसी कोई शिकायत उनके पास नहीं है।
वहीं सिविल लाइन पुलिस थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी। वैसे उनके पास चोरी की कोई शिकायत नहीं आई है।