फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

Fri, 27 Oct 2017 12:14 AM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल, कलायत। छठ पूजा के लिए वीरवार की सांय डेरा बाबा शीतलपुरी तालाब में श्रद्धालूओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं सहित पूजा करने आए श्रद्धालूओं ने हाथों में फल, फूल सहित अन्य सामग्री लेकर डूबते हुए सूर्य को अध्र्य दिया। इस दौरान पानी में खड़े होकर सूर्य भगवान की पूजा की। इसके साथ ही छठ पूजा का पर्व शुरू हो गया। जनविकास सेवा समिति द्वारा भी यह पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। बीएन शास्त्री ने बताया कि दीपावली के छह दिन बाद यह पर्व मनाया जाता है। भगवान सूर्यदेव का यह व्रत है। शाम के समय डूबते हुए सूर्य का अध्र्य दिया जाता है। इसके बाद सुबह उगते हुए सूर्य को अध्र्य दिया जाएगा। इसमें सीजन के फल व मिठाईयां, गन्ने, नींबू, अनार का चढ़ावा होता है।

कलायत के श्री कपिल मुनि धाम में छठ पूजा का आयोजन किया गया। दिव्यांग बच्चों को सरकारी स्कूल में शिक्षा दे रहे शिक्षक आशुतोष ने अपनी पत्नि संगीता के साथ चार दिनों तक चलने वाले षष्ठी पूजा व्रत की शुरूआत की। उन्होंने बताया कि छठपूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाया जाने वाला एक हिन्दू पर्व है। सूर्योपासना का यह अनुपम लोकपर्व मुख्य रूप से पूर्वी भारत के बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है। धीरे-धीरे यह त्यौहार प्रवासी भारतीयों के साथ-साथ विश्वभर में प्रचलित हो गया है। उन्होंने बताया कि छठ पूजा सूर्य और उनकी पत्नी उषा को समर्पित है। छठ में कोई मूर्तिपूजा शामिल नहीं है। उन्होंने बताया कि कार्तिक मास में दीवाली के बाद मनाये जाने वाले इस चार दिवसीय व्रत की सबसे कठिन और महत्त्वपूर्ण रात्रि कार्तिक शुक्ल षष्ठी की होती है। षष्ठी को व्रत रखने वाले को 24 घंटे तक निर्जला ही रहना पड़ता है। सप्तमी को सूर्य का अघ्र्य देने के बाद जल ग्रहण किया जाता है। उन्होंने बताया कि यह पर्व वर्ष में दो बार मनाया जाता है। पहली बार चैत्र में और दूसरी बार कार्तिक में। स्त्री और पुरुष समान रूप से इस पर्व को मनाते हैं। लोक परम्परा के अनुसार सूर्यदेव और छठी मइया का सम्बन्ध भाई-बहन का है। लोक मातृका षष्ठी की पहली पूजा सूर्य ने ही की थी। छठ पर्व को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो षष्ठी तिथि (छठ) को एक विशेष खगोलीय परिवर्तन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed