फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   130 recovered and 101 infected with corona

छह को लील गया कोरोना, 101 नए मामले सामने आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
130 recovered and 101 infected with corona
जिले में वीरवार को भी कोरोना संक्रमित छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं 101 नए मामले सामने आए हैं। राहत की बात है कि 130 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। दूसरी ओर जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार को पार कर गया।
विज्ञापन

डीसी सुजान सिंह ने बताया कि वीरवार को 130 कोरोना मरीज ठीक होने के उपरांत डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। नागरिक अस्पताल कैथल से 6, शाह अस्पताल से 3, सिग्नस अस्पताल से 2 तथा होम आइसोलेशन में रहे 119 व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी। वहीं अब तक संक्रमित हुए 10 हजार 68 कोरोना के मरीजों में से 9 हजार 100 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब कोरोना के एक्टिव केस 723 रह गए हैं। अभी तक लिए गए 2 लाख 32 हजार 782 में से 2 लाख 22 हजार 156 सैपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिला का रिकवरी रेट बढ़कर 90.3 प्रतिशत हो गया है। वीरवार को संक्रमित 101 नए केस सामने आए हैं। वहीं जिले में कोरोना से 6 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। मृतकों में सिसला सिसमौर निवासी 32 वर्षीय पुरुष व म्योली निवासी 45 वर्षीय पुरुष जिनका इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा था। इसी प्रकार नरड़ निवासी 45 वर्षीय महिला व कैथल निवासी 60 वर्षीय महिला जिनका इलाज शाह अस्पताल में चल रहा था, छौत निवासी 66 वर्षीय महिला व बलबेहड़ा निवासी 70 वर्षीय पुरुष होम आइसोलेशन में थे। अब तक कुल 245 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

यह टीकाकरण की स्थिति
जिले में 1 लाख 54 हजार 612 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्टॉक में 11 हजार 90 वैक्सीन उपलब्ध हैं, जिसमें से 7 हजार 80 कोविशिल्ड तथा 4 हजार 10 कोवैक्सीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के सरकारी अस्पतालों को मिलेंगे 30 और वेंटिलेटर
कैथल। जिले के सरकारी अस्पतालों में अब जल्द ही 30 वेंटिलेटर की व्यवस्था होगी। इनमें से 25 कैथल के सरकारी अस्पताल में व 5 गुहला अस्पताल में स्थापित किए जाएंगे। इससे कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को अब वेंटिलेटर की कमी नहीं खलेगी।
जिले के अस्पतालों में मौजूदा स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर डीसी सुजान सिंह ने कार्यालय में प्रेस वार्ता की। डीसी ने कहा कि जिले के सरकारी अस्पतालों में फिलहाल 9 वेंटिलेटर चल रहे हैं।

268 किट की गई वितरित
डीसी ने बताया कि होम आइसोलेशन में जो व्यक्ति रह रहे हैं उनके लिए विशेष किट तैयार की गई है। 16 मई से अब तक होम आइसोलेशन में 268 व्यक्तियों को किट वितरित की जा चुकी है। ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए पर्याप्त मात्रा में सिलिंडर हैं, जिन्हें समय पर भरवाया जा रहा है और मरीजों को मुहैया करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed