फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   13 new dengue patients found, number crossed double century

डेंगू के 13 नए मरीज मिले, संख्या हुई दोहरे शतक के पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
13 new dengue patients found, number crossed double century
13 new dengue patients found, number crossed double century - फोटो : Kaithal
जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते हुए वीरवार को दोहरे शतक को पार कर गए। जांच के दौरान जिले में जहां 13 नए मरीज डेंगू से पीड़ित पाए गए हैं, वहीं अब मरीजों की संख्या 203 हो गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू से जिलेवासियों के बचाव के लिए प्रयास भी किए जा रहे हैं, लेकिन मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। नए मरीज सबसे ज्यादा शहर में पाए जा रहे हैं। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 132 लोगों की डेंगू के लिए जांच की गई। नए मिले सभी मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में एडवाइजरी भी जारी की है।
विज्ञापन

वीरवार को 24 वर्षीय युवक सीवन में, 58 वर्षीय महिला खरादियां मोहल्ला में, 32 वर्षीय पुरुष गांव डयोढ़ खेड़ी में, 47 वर्षीय व्यक्ति गांव सिरटा में, 43 वर्षीय व्यक्ति प्रताप गेट पर, 57 वर्षीय महिला शहर के एक निजी अस्पताल में, 55 वर्षीय व्यक्ति बिशनगढ़ कॉलोनी में, 25 वर्षीय युवती गांव सजूमा में, 34 वर्षीय व्यक्ति माता गेट के पास, 3 वर्षीय व्यक्ति गांव सिसमौर में, 18 वर्षीय लड़का एसबीआई रोड पर, 75 वर्षीय महिला माता गेट के पास व 24 साल की युवती गांव सिरटा में डेंगू से पीड़ित पाए गए।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहुजा ने कहा कि बदलते मौसम में अनेक भयानक बीमारियां फैलने की आंशका बनी रहती है। इन बीमारियों को शुरू से ही पनपने से रोकने के लिए सावधानियां बरतना बहुत जरूरी है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि वे हमेशा स्वच्छ पानी का सेवन करें, पानी को उबाल कर पिएं या क्लोरिन मिला कर पानी प्रयोग करें। खाने से पहले व बाद में और शौच जाने के बाद हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं। पेयजल स्रोतों के पास शौच न करें, सड़े, गले, कटे हुए फल व बासी खाद्य पदार्थों को न तो खरीदें व न ही प्रयोग में लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग जानलेवा बीमारियों की रोकथाम के लिए भरपूर कोशिश करता है फिर भी जनता के सहयोग के बिना यह कार्य संभव नहीं है। इसलिए विभाग को अपना पूर्ण सहयोग दें। उन्होंने जनता से अपील की है कि वह खाने व पीने की चीजों को हमेशा ढक कर रखें, घरों में पानी की टंकियों की सफाई समय-समय पर अवश्य करें, उल्टी, दस्त लगने पर ओआरएस घोल व नमक का घोल पर्याप्त मात्रा में लें व नजदीकी सरकारी अस्पताल में जाकर अपनी जांच करवाएं। घर के आसपास व छत पर खाली बर्तन, टूटे खिलौने, गमले, खाली व बेकार बोतलें, बेकार जूते व टायर में बरसात का पानी जमा न होने दें। मच्छरों के काटने से बचाव के लिए मच्छरदानी व मच्छर भगाने वाली दवाओं का प्रयोग करें व कपड़े ऐसे पहने जिससे सभी अंग ढके रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed