फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   एक बार फिर बुलाई 11 पार्षदों ने नगर परिषद से जुड़े मामलों को लेकर बैठक

एक बार फिर बुलाई 11 पार्षदों ने नगर परिषद से जुड़े मामलों को लेकर बैठक

Thu, 28 Feb 2019 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
एक बार फिर बुलाई 11 पार्षदों ने नगर परिषद से जुड़े मामलों को लेकर बैठक
एक बार फिर बुलाई 11 पार्षदों ने नगर परिषद से जुड़े मामलों को लेकर बैठक
विज्ञापन

चेयरपर्सन को दिया ज्ञापन, म्यूनिसिपल एक्ट सेक्शन 25 के तहत
इससे पूर्व 11 जनवरी को सिटी स्कवॉयर को लेकर
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नगर परिषद की आम बैठक ना बुलाए जाने पर एक बार फिर से 11 पार्षदों ने सेक्टन 25 के तहत बैठक बुलाए जाने की मांग की है। 13 प्वाईंटस निर्धारित करते हुए इन पार्षदों ने चेयरपर्सन सीमा कश्यप को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें शीघ्र ही बैठक बुलाकर इन विषयों पर चर्चा करने की मांग की है।
पार्षद राकेश सरदाना ने बताया कि यदि चेयरमैन हर माह होने वाली बैठक नहीं बुलाता है तो कुल पार्षदों की संख्या के छठे हिस्से की संख्या के बराबर पार्षद बैठक बुला सकते हैं। जिस तरह से 11 जनवरी की बैठक बुलाई गई थी, उसी तर्ज पर अब एक बार फिर से 13 मुद्दे निर्धारित करते हुए संतोष भोला, यशपाल प्रजापति, गोपाल सैनी, निशा गर्ग, दीपक शर्मा, किरण भान, कुलदीप कुमार, डा. राजेंद्र ठुकराल, विनोद सोनी, बृजभूषण सहित 11 पार्षदों ने बैठक आयोजित करने की मांग की है।
विज्ञापन

बैठक के एजेंडे के लिए 140 कर्मचारियों की नियुक्ति, बदहाल स्ट्रीट लाइट व्यवस्था,सेक्शन 12 के तहत होने वाले टेंडर्स को लेकरचर्चाकरने, वर्कलोड दिए जाने के बावजूद काम ना किए जाने, सभी शर्तें पूरी करने वाले ठेकेदारों को काम ना दिए जाने, विज्ञापन का टेंडर जारी करने बारे, नगर परिषद की दुकानों के लिए किराये का भुगतान ना किए जाने बारे, शहर में खाली पड़ी नगर परिषद की दुकानों पर चर्चाकरने, पार्कों के रखरखाव, भूमि के मालिकाना हक संबंधी चर्चा व बिना अनुमति के टेंडर रिवाईज्ड किए जाने, केडीबी के कार्यों व कैथल नगर परिषद में अधिकारियों व कर्मचारियों की मौजूदगी को लेकर चर्चा को विषय रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed