{"_id":"5c61cc46bdec22738b6aea4b","slug":"121549913158-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल झंडा भट्ठा मजदूर यूनियन भट्ठा मालिकों के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल झंडा भट्ठा मजदूर यूनियन भट्ठा मालिकों के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल झंडा भट्ठा मजदूर यूनियन भट्ठा मालिकों के खिलाफ किया प्रदर्शन
फोटो नंबर-09
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। लाल झंडा भट्ठा मजदूर यूनियन की जिला कमेटी ने सेमवार को सरकार व भट्ठा मालिकों के खिलाफ प्रदर्शन किया। सबसे पहले सभी भट्ठा मजूदर जवाहर पार्क में एकत्रित हुए। जिसके बाद वे सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय में पहुंचे जहां उन्होंने डीसी को ज्ञापन दिया। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरेश कुमार रोहेड़ा व संचालन जिला सचिव जसपाल सिंह कलायत ने किया। प्रधान नरेश कुमार ने कहा कि कड़ाके की ठंड में दिनरात मेहनत करने वाले भट्ठा मजदूरों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। कच्ची झुग्गियों में इनकी महिलाएं बच्ची पैदा कर परिवार का पालन पोषण करने के लिए मजबूर हैं। इनके बच्चों की दवा के लिए सीधे आंगनबाड़ी में कोई प्रबंध नहीं है। किसी भी मजदूर का मजदूरी कार्ड व हाजिरी रजिस्टर नहीं है। भट्ठा मजदूरों को श्रम सहायक ने सीजन 2019 के मजदूरी रेट समझौते बारे बुलाया था लेकिन पिछली बार की तरह खुद श्रम सहायक व भटठा मजदूर नहीं आए। जिसको लेकर मजदूरों में भारी रोष है। इस अवसर पर साहब सिंह, अंग्रेज सिंह, जसपाल, सतीश व नरेश मौजूद रहे।