फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कच्ची गलियां पर बलकार कालोनी वासियों ने किया प्रदर्शन

कच्ची गलियां पर बलकार कालोनी वासियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 01 Feb 2019 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
कच्ची गलियां पर बलकार कालोनी वासियों ने किया प्रदर्शन
कच्ची गलियां और पीने के पानी की समस्या से लोग परेशान, किया प्रदर्शन
विज्ञापन

कैथल मार्ग स्थित बलकार कॉलोनी का हाल, संबंधित विभाग नहीं दे रहा ध्यान
फोटो नंबर-31
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। कैथल मार्ग स्थित बलकार कॉलोनी वासियों ने कॉलोनी में पीने के पानी व कच्ची गलियों की परेशानी पर वीरवार को प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
कॉलोनीवासी सुभाष चंद, जयदेव कुमार, सुरेश कुमार, बाबूराम, शुभम व रोशन ने बताया कि वे कॉलोनी में पानी को लेकर कई बार गांव के सरपंच व विभागीय अधिकारी को कई बार मिल चुके हैं। लेकिन सिवाय आश्वासन के उन्हें कुछ नहीं मिलता। कालोनी वासियों की यह मांग है कि लोग चाहे किसी भी स्थिति में और कहीं भी रहते हो सरकार का यह दायित्व रहता है कि उन तक पानी जैसी बुनियादी जरूरतें पहुंचाई जाए। उन्होंने बताया कि पूंडरी की यह सबसे पुरानी कॉलोनी है और इसकी आबादी लगभग 2 हजार है, लेकिन प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने आज तक उन्हें पानी के कनेक्शन तक नहीं दिए हैं। कॉलोनी वासियों ने डीसी व विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग करते हुए कॉलोनी में पानी के कनेक्शन देने की मांग की है और यहां की गलियों में सीमेंट के ब्लॉक लगवाने की मांग भी की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्हें जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे इसकी शिकायत सीएम विंडो में करेंगे और अगर फिर भी हल नहीं निकला तो वे धरना-प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेवारी संबंधित विभाग की होगी।

गांव के सरपंच को कहा जाएगा कि गांव में जो भी इस प्रकार की कच्ची गलियां हैं, उनके रेजूलेशन डालकर एस्टीमेट तैयार करे। जैसे ही पंचायत में फंड आएगा सबसे पहले कच्ची गलियों को पक्का करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

कंचनलता, बीडीपीओ पूंडरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed