फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ाफेल पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कांग्रेस के आरोप सच साबित-रणदीप सुरजेवाला

ाफेल पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कांग्रेस के आरोप सच साबित-रणदीप सुरजेवाला

Sun, 16 Dec 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
ाफेल पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कांग्रेस के आरोप सच साबित-रणदीप सुरजेवाला
राफेल पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कांग्रेस के आरोप सच साबित : रणदीप सुरजेवाला
विज्ञापन

कहा- हर वर्ग में मचा हाहाकार, जनविरोधी है भाजपा सरकार
अखिल भारतीय कांग्रेस कोर कमेटी सदस्य, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व विधायक ने सुनीं जन समस्याएं
फोटो संख्या-4
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अखिल भारतीय कांग्रेस कोर कमेटी सदस्य, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राफेल मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर नहीं डर रहे हैं तो जेपीसी की जांच से क्यों पीछे हट रहे? उन्होंने कहा कि इसकी जेपीसी जांच होनी ही चाहिए तभी सारी परतें खुलेंगी। बोफोर्स मामले में भी भाजपा की मांग पर जेपीसी का गठन हुआ था। विधायक सुरजेवाला शनिवार को अपने निवास स्थान किसान भवन पर जनता की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने कहा राफेल सौदे का मामला अनुच्छेद 132 और 32 से जुड़ा है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट विमान के मूल्य और सौदे की प्रक्रिया से जुड़ी संवेदनशील रक्षा अनुबंध पर फैसला नहीं दे सकता। इस मामले की सिर्फ जेपीसी से जांच कराई जा सकती है।

सुरजेवाला ने कहा सुप्रीम कोर्ट ने आज उस बात पर मुहर लगा दी जो कांग्रेस पार्टी कई महीनों से कहती आ रही थी। राफेल मामले में स्थिति स्पष्ट करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह हर परत की जांच करने में सक्षम नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने जो बात कही, वह कांग्रेस पहले ही कह चुकी है। सुप्रीम कोर्ट में राफेल डील की परतें खोलने की ताकत नहीं है। जेपीसी में बीजेपी के लोगों का बहुमत होगा। राफेल की फाइलें जेपीसी के पास आएंगी और लूट और भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हो जाएगा। क्योंकि चौकीदार ही चोर है। ये बात तीन तथ्यों से साबित है- 526 करोड़ रुपये का जहाज 1670 करोड़ रुपये में क्यों खरीदा? 30 हजार करोड़ रुपये का ठेका सरकारी कंपनी से लेकर प्राइवेट कंपनी को क्यों दिया? कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी और डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल, उनके कानून को दरकिनार कर प्रधानमंत्री केले, सेब की तरह 62 हजार करोड़ के जहाज क्यों खरीद रहे थे? अगर राष्ट्रीय सुरक्षा जरूरी है तो 126 जहाज के सौदे को कैंसिल कर 36 क्यों खरीदे? ये चारों सवाल सुप्रीम कोर्ट के सामने नहीं थे। ये चारों सवाल का निर्णय केवल जेपीसी कर सकती है। सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा भाजपा सरकार युवा विरोधी है। इस अवसर पर सुदीप सुरजेवाला, पूर्व मंत्री सुल्तान जडौला, पूर्व विधायक फूलसिंह खेडी़, बॉबी मान, सज्जन सिंह ढुल, सतबीर भाणा, राजेश जागलान, नगर परिषद चेयरमैन सीमा कश्यप, रामनिवास मित्तल, पवन थरेजा, अश्विनी शोरेवाला, रामनिवास किच्छानिया, बहादुर सैनी, रणबीर सरपंच, मोहन शर्मा, रोशन पाडला, मुकेश जैन, पवन थरेजा, दीक्षित गर्ग, धर्मबीर सैनी, जोगिन्द्र सैनी, बिल्लू सैनी, संजय भौरिया, केसर दास, जयपाल शर्मा, किसान खेत मजदूर जिलाध्यक्ष मनदीप स्यूंमाजरा, युवा जिलाध्यक्ष प्रवीन नैन, महिला कांग्रेस शहरी प्रधान उर्मिल कोलिया, राजेंद्र शर्मा मलिकपुर, हाकम सीड़ा, हर्षु नारंग, बलवान कुराड़ आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed