फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सरकार द्वारा करोड़ों रूपये की लागत से करवाएं जा रहे है विकास कार्य--हलके की कीसी भी सड़क को नही रहने दिया जाएगा कच्चा: विधायक कु

सरकार द्वारा करोड़ों रूपये की लागत से करवाएं जा रहे है विकास कार्य--हलके की कीसी भी सड़क को नही रहने दिया जाएगा कच्चा: विधायक कु

Fri, 23 Nov 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
सरकार द्वारा करोड़ों रूपये की लागत से करवाएं जा रहे है विकास कार्य--हलके की कीसी भी सड़क को नही रहने दिया जाएगा कच्चा: विधायक कु
विधायक ने गांव सुलतानियां से दुसेरपुर तक की नई सड़क के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
विज्ञापन

फोटो संख्या-7
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर मुहैया करवाई जा रही है। सरकार द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से विकास कार्य करवाएं जा रहे है। हलके की किसी भी सड़क को कच्चा नहीं रहने दिया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से एक समान विकास कार्य करवाएं जा रहे है। विधायक वीरवार को गांव सुलतानियां में करीब 1 करोड़ 53 लाख रुपये से बनने वाली नई सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

यह सड़क गांव सुलतानियां से दुसेरपुर तक जाएगी और इसे 18 फुट चौड़ा बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांव में अब तक विकास कार्यों के लिए लगभग 72 लाख पहले भी दिए जा चुके हैं। गांव में पहुंचने पर सरपंच द्वारा विधायक को पगड़ी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन नेत्रपाल शर्मा, सरपंच मेजर सिंह, मांगे राम जिन्दल, मंगत राम संधु, निर्भय औलख, शुभशेर सिंह, रामजी, सुरता राम शर्मा, जसमेर सिंह, गगन कंबोज, नरेश चहल, हरदीप सिंह, सुरेश कुमार, राजू, बावा राणा, रणजीत सिंह, बूटा सिंह, जितेंद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता राज कुमार, जसविंद्र सिंह, जगदीश कुमार, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed