{"_id":"5ba931a4867a557ea40c8e3e","slug":"121537814948-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से फल्गू मेले की व्यवस्था बिगड़ी, करोड़ों रुपये से जारी विकास कार्य प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से फल्गू मेले की व्यवस्था बिगड़ी, करोड़ों रुपये से जारी विकास कार्य प्रभावित
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से फल्गू मेले की व्यवस्था बिगड़ी, करोड़ों रुपये से जारी विकास कार्य प्रभावित
25 सितंबर से शुरू होना है फल्गू मेला
डीसी ने कहा-बारिश के बाद दोबारा से शुरू करनी होंगी तैयारियां, काफी नुकसान की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। फल्गू तीर्थ पर की जा रही तैयारियों को बारिश के कारण भारी नुकसान पहुंचा है। जिस कारण अभी यहां विकास कार्य पूरे होने में ओर अधिक समय लग सकता है। डीसी आज सुबह 10 बजे हवन के साथ मेले का शुभारंभ करेंगे। मेला परिसर में 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों व पुलिस द्वारा निगरानी रखी जाएगी।
डीसी धर्मवीर सिंह ने लघु सचिवालय स्थित सभागार में इस बारे में बताया कि फल्गु मेला 25 सितंबर से 8 सितंबर तक आयोजित होगा। मेले के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 6 ड्यूटी मेजिस्ट्रेट तथा सेक्टर सुपरवाईजर नियुक्त किए गए हैं।
ये दी जाएंगी सुविधाएं:-
1. मेला परिसर में 20 बिस्तर का अस्थाई अस्पताल व पुलिस थाना, , पुलिस नियंत्रण कक्ष, सूचना प्रसारण केंद्र, मीडिया सैंटर तथा प्रशासनिक खंड स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
2. मेला में किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त उपकरण एवं गोताखोर उपलब्ध रहेंगे।
3. पीने के पानी के 60 स्टेंड बनाए जाएंगे तथा लगभग 200 टुंटियां लगाई जाएंगी।
4. जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा 200 अस्थाई शौचालय स्थापित किए जाएंगे तथा 14 मोबाईल शौचालय भी उपलब्ध रहेंगे। फायर बिग्रेड की 6 गाडिय़ां भी मेला क्षेत्र में तैनात रहेंगी।
5. मेला क्षेत्र में प्लास्टिक एवं थर्मोकॉल के उत्पादों के प्रयोग पर पाबंदी रहेगी। उन्होंने कहा कि इस मेला में लगभग 15 लाख श्रद्धालु पहुंचने की संभावना है। 2 अस्थाई बस अड्डे भी स्थापित किए जाएंगे।
हवन के साथ शुरू होगा मेला:-मेला प्रशासक एवं कलायत के उपमंडलाधीश जगदीप सिंह ने कहा कि मेला की सभी तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं। डीसी धर्मवीर सिंह द्वारा 25 सितंबर को सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर पवित्र फल्गु तीर्थ स्थल पर स्थित मंदिर के प्रांगण में हवन में आहूति डालकर शुभारंभ किया जाएगा। संपूर्ण मेला क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मुख्य तालाब पर एक पीटी जैड कैमरा तथा 15 अन्य सीसीटीवी कैमरे आवश्यकतानुसार मेला क्षेत्र में लगाए जाएंगे।
ये नंबर रहेंगे मेले में मदद के लिए:- मेला प्रशासन द्वारा जनहित में मेला प्रशासक कार्यालय के दूरभाष 01746-284300, प्रशासनिक खंड नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 01746-284301 व 284302, मेला अधिकारी कार्यालय के दूरभाष 01746-284304, अस्थाई अस्पताल के दूरभाष नंबर 01746-284305, सूचना प्रसारण केंद्र के दूरभाष 01746-284306, 284307, मीडिया सैंटर के दूरभाष 01746-284308 व 284309, अस्थाई पुलिस थाना के दूरभाष नंबर 01746-284310 व पुलिस नियंत्रण कक्ष के दूरभाष 01746-284311 जारी किए गए हैं।