फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पार्क और सैरगाह किसी भी नगर के फेफड़े हैं, जहां स्वच्छ वातावरण में सैर करने से लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलता

पार्क और सैरगाह किसी भी नगर के फेफड़े हैं, जहां स्वच्छ वातावरण में सैर करने से लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलता

Wed, 22 Nov 2017 11:34 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
पार्क और सैरगाह किसी भी नगर के फेफड़े हैं, जहां स्वच्छ वातावरण में सैर करने से लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलता
पार्क और सैरगाह किसी भी नगर के फेफड़े : डीसी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डीसी सुनीता वर्मा ने बुधवार को जवाहर पार्क में व्यायामशाला का उद्घाटन किया और यहां पर हो रहे सुधार कार्यों की जांच की और व्यवस्था को जांचा। डीसी को पार्क में हो रहे सुधार कार्यों में तेजी देखने को मिली और उन्होंने पार्क में शहरवासियों को सुविधाएं देने के लिए नगर परिषद को इसके सौंदर्यीकरण के आदेश भी दिए। इस दौरान डीसी पार्क की विद्क्वयार झील में बोटिंग शुरू करने और पार्क की दीवारों में पेंटिंग करवाने के आदेश दिए।
व्यायामशाला के उद्घाटन समारोह के मौके पर सुनीता वर्मा ने कहा कि पार्क और सैरगाह किसी भी नगर के फेफड़े हैं, जहां स्वच्छ वातावरण में सैर करने से लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलता है तथा उनकी दीर्घायु होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इसलिए हम सभी नागरिकों को इन पार्कों के रख-रखाव व पेड़-पौधे ज्यादा से ज्यादा लगाकर वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लेना चाहिए। इस पार्क को साफ-सुथरा रखने में हम सभी नागरिकों को भी सहयोग देना चाहिए।
विज्ञापन

इसके बाद डीसी ने जवाहर पार्क का निरीक्षण किया। जिस पर उन्होंने पार्क के सौंदर्यीकरण व साफ-सफाई की जांच की। इस दौरान डीसी ने शहरवासियों को और अधिक सुविधा देने के लिए यहां पर बोटिंग सुविधा शुरू करने और यहां पर स्थित दीवारों पर पेंटिंग करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दो महीने पहले उन्होंने जब इस पार्क का निरीक्षण किया था तो सफाई और सौंदर्यीकरण के बारे में नगर परिषद के अधिकारियों को आवश्यक हिदायतें दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया, जिसमें कर्ण सिंह, पंकज कालड़ा व नरेश वर्मा शामिल रहे। इस अवसर पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी विक्रम सिंह, सचिव कुलदीप मलिक, कार्यकारी चेयरमैन डॉ. पवन थरेजा, पार्षद प्रवीण उर्फ काला, यशवीर आर्य, डॉ पूरी, डॉ पोपली, सूबेदार राम सिंह मौजूद रहे।

डीसी जवाहर पार्क में व्यायामशाला का उद्घाटन किया, बोटिंग शुरू करवाने के भी दिए आदेश
फोटो नंबर-20, 21 व 22
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed