{"_id":"597f80934f1c1b64238b461d","slug":"121501528211-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान को मिली संजीवनी, लोगों को गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान को मिली संजीवनी, लोगों को गर्मी से राहत
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धान को मिली संजीवनी, 5 एमएम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। जिससे मौसम सुहावना हो गया। 5 एमएम बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिली वहीं किसानों के भी चेहरे खिल गए। हालांकि किसान जोरदार बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
सोमवार को सुबह हल्की बारिश हुई। जिससे पिछले कई दिनों से हो रही भीषण गर्मी से राहत के लोगों के चेहरे खिले। अभी दो दिनों तक यूं ही बारिश होने के आसार है। बारिश होने से पिछले लंबे समय से सूखे की मार झेल रही धान की फसल को इसका पूरा फायदा मिलेगा। इस समय बारिश होने से किसानों को काफी लाभ होगा।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि सोमवार को ग्रामीण इलाकों में अधिक बारिश हुई है। जबकि शहरी क्षेत्र में इससे कम बारिश हुई है। ओवरऑल करीब 5 एमएम बारिश हुई है। अभी अगले दो दिनों तक बारिश होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
भीषण गर्मी के चलते लोगों का पार्कों में आना जाना काफी कम हुआ था। लेकिन बारिश होने के बाद शाम के समय शहरवासी पार्कों की ओर उमड़े। बच्चे हों या बूढ़े, महिला हो या पुरुष सभी पार्कों में मस्ती करके नजर आए।