{"_id":"59690f814f1c1b3d508b482f","slug":"121500057473-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर को दी मात, देश के लिए जीते दो गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर को दी मात, देश के लिए जीते दो गोल्ड
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंसर को दी मात, देश के लिए जीते दो गोल्ड
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। राजौंद के एक छात्र ने कैंसर जैसी बीमारी से जिंदगी की जंग जीतकर रूस के मॉस्को में शतरंज व राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया। इन प्रतियोगिताओं में 22 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया है। जिसमें राजौंद के कक्षा ग्यारहवीं के मेडिकल के छात्र विनय राणा ने गोल्ड मेडल हासिल पर देश का नाम रोशन किया है। कैंसर की बीमारी के बाद बेटे की उपलब्धियों माता-पिता काफी खुश हैं। कैथल शूटिंग रेंज की इंचार्ज महिला थाना एसएचओ निर्मला ने शूटिंग रेंज में छात्र विनय राणा का निशुल्क कोचिंग व राइफल देने के लिए एलान किया है।
राजौंद का रहने वाला विनय राणा आरोही स्कूल सौंगरी गुलियाना में कक्षा 11वीं में मेडिकल का छात्र है। वर्ष 2015 में विनय को डॉक्टरों ने ओजीएस कैंसर की बीमारी पीड़ित बताया। करीब 9 महीने तक चले इलाज के बाद टाटा मेमोरियल इनपेक फाउंडेशन ने रूस में होने वाली गिफ्ट ऑफ लाइफ फाउंडेशन विभिन्न प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए विनय को लेकर गई। खेलों में विनय की पहले से ही बहुत रुचि थी। गिफ्ट ऑफ लाइन फाउंडेशन प्रतिवर्ष विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाती है। इन प्रतियोगिताओं में 22 देशों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विनय राणा ने शूटिंग, शतरंज व टेबल टेनिस में भाग लिया। जिसमें शतरंज में उसने रसिया व युक्रेन को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं राइफल शूटिंग की 10 मीटर प्रतियोगिता में युक्रेन, बुल्गारिया, रूस को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया।