फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   केंद्र सरकार की फसल बीमा योजना किसानों के साथ सरासर धोखा: करोड़ा

केंद्र सरकार की फसल बीमा योजना किसानों के साथ सरासर धोखा: करोड़ा

Thu, 13 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार की फसल बीमा योजना किसानों के साथ सरासर धोखा: करोड़ा
‘फसल बीमा योजना किसानों के साथ धोखा’
विज्ञापन

कैथल। इनेलो जिलाध्यक्ष पंडित कंवरपाल करोड़ा ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने फसल बीमा योजना के नाम पर किसानों से लगभग 17 हजार करोड़ रुपये सरकार ने ऐंठकर बीमा कंपनियों को दिए हैं। बदले में इन कंपनियों ने मात्र छह हजार करोड़ रुपये का मुआवजा ही किसानों को दिया है, जो किसानों के साथ धोखा है। बातचीत करते हुए करोड़ा ने कहा कि किसानों का शोषण करने वाली इस योजना को समाप्त किया जाए और इसके स्थान पर एक किसान राहत कोष स्थापित किया जाए। इनेलो नेता ने कहा कि हरियाणा के किसान पिछले चार दशकों से अपने हक के पानी के लिए तरस रहे हैं। अब माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने इस मामले पर फैसला देते हुए पंजाब सरकार को उसके हिस्से की एसवाईएल नहर का निर्माण करने के आदेश दिए हैं। इनेलो का यह संकल्प है कि जब तक इस नहर के माध्यम से उसके अधिकार का नदी जल हरियाणा के खेतों में नहीं पहुंचता तब तक उसका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed