फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   बदला मौसम का मिजाज.........गर्मी से मिली लोगों को राहत 20-16-04

बदला मौसम का मिजाज.........गर्मी से मिली लोगों को राहत 20-16-04

Sat, 17 Jun 2017 12:00 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
बदला मौसम का मिजाज.........गर्मी से मिली लोगों को राहत 20-16-04
तपती धरती पर बारिश की बूंदों ने दी राहत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। वीरवार रात्रि शुरू हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शुक्रवार सुबह 9 बजे तक रुक-रुक कर बरसात जारी रही। रात को तेज आंधी भी आईं। जिस कारण कई जगह पेड़ गिर गए। मौसम में आए परिवर्तन से तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
गर्मी की छुट्टियों के चलते शहर के विभिन्न पार्कों में बच्चों सहित अभिभावकों की भी भारी भीड़ उमड़ी। बारिश के बाद सूर्य देवता दिखाई तो दिए लेकिन मौसम में धूप की आंख मिचौली के कारण गर्मी से राहत मिली। आंधी के कारण कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही।
विज्ञापन


सुबह छह बजे ही छाया घना अंधेरा
बारिश के बाद एक ओर जहां हवाएं चलने व पारा गिरने से लोगों को राहत मिली, वहीं दूसरी ओर बिजली आपूर्ति ने लोगों को काफी मायूस किया। शहर के अधिकांश हिस्सों में लाइट बंद रही, जिससे कामकाजी लोगों के सामने सप्ताह के पहले दिन कार्य स्थल पर पहुंचने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली न आने के चलते पानी की आपूर्ति भी बाधित रही। कुछ इलाकों में तो नौ बजे के आसपास बिजली की आपूर्ति सामान्य हो गई, लेकिन कई लोग बाद दोपहर तक भी समस्या से जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डा. रमेश वर्मा ने बताया कि गर्मी से अभी राहत के आसार है। उन्होंने बताया कि अगले तीन दिनों तक राहत मिलने के साथ बारिश की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में और अधिक गिरावट की संभावना बनी है।


तेज बरसात किसानों के चेहरे खिले
राजौंद। शुक्रवार सुबह हुई तेज बरसात फसलों के लिए जीवनदान बनकर बरसी है। गांव नरवल के किसान नेकी राम, महेंद्र सिंह, हरनाम सिंह, सुभाष, जय भगवान ने बताया कि पिछले कई दिनों से झुलसा देने वाली गर्मी व धूप ने कई सब्जी की फसल नष्ट कर दी थी। शुक्रवार को हुई इस बरसात से जो सब्जियां सूख रही थी, उन्हें एक बार फिर जीवन दान मिलने की उम्मीद है। उधर किसानों ने बताया कि हरे चारे, ज्वार, कपास की फसलों को इस बरसात से काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed