{"_id":"593d91c54f1c1be7648b45d6","slug":"121497207237-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यमुक्त करने पर प्रेरको ने किया खंड कार्यालय में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यमुक्त करने पर प्रेरको ने किया खंड कार्यालय में प्रदर्शन
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेरकों ने खंड कार्यालय में किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। साक्षर भारत मिशन कार्यक्रम के तहत कार्यरत प्रेरकों की एक बैठक खंड कार्यालय में हुई। जिसमें प्रेरकों ने सरकार के तानाशाही फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। प्रेरकों ने कहा कि सरकार ने उन्हेें बिना कोई कारण बताए कार्य मुक्त कर दिया गया है। सरकार के इस फैसले के खिलाफ प्रेरकों ने नारेबाजी की। बैठक में आगामी कार्रवाई पर भी विचार विमर्श किया गया। प्रेरकों ने बताया कि दिनांक 2 जून को आए एक्सटेंशन लेटर के अनुसार प्रेरकों के कार्य की समय अवधि को आगामी 6 माह के लिए बढ़ाया गया है परंतु दिनांक 6 जून को सरकार से सीवन ब्लाक के 90 प्रेरकों को बिना कोई नोटिस दिए और बिना कोई कारण बताए हटा दिया और उन्हें बेरोजगार कर दिया है। वह सभी 24 अगस्त 2012 से इस पद पर कार्य कर रहे हैं। इस बैठक में मनजीत सिंह हरनौला, सुखविन्द्र सिंह प्रभावत, बलजीत उम्मेदपुर, दिग्विजय सिंह गोहरां, परमजीत सिंह अजीतनगर, जसबीर कसौर, हरविन्द्र सिंह तारांवाली, सुमनदीप खरकां, पूजा शर्मा रामथली, परमजीत कौर लैंडर पीर जादा व अन्य प्रेरक मौजूद रहे।