फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   1200 boxes of illegal liquor caught, truck seized

अवैध शराब की 1200 पेटी पकड़ी, ट्रक जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
1200 boxes of illegal liquor caught, truck seized
पुलिस द्वारा पकड़ा गया ट्रक - फोटो : Kaithal
कैथल। पूंडरी पुलिस टीम ने सोमवार रात कैथल-करनाल मार्ग पर स्थित गांव ट्योंठा में देसी शराब से भरे एक ट्रक को पकड़ा है। ट्रक में 1200 शराब की पेटियां लोड की हुई थीं। ट्रक में लदी शराब को करनाल की एक शराब फैक्टरी से कैथल लाया जा रहा था। एसपी ने इस कहा कि मामले में जो भी शामिल होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पूंडरी पुलिस टीम ने गांव के निकट एक ट्रक की तलाशी ली तो इसमें लगभग 1200 पेटी देसी शराब मिली। इस शराब को करनाल से कैथल में लाया जा रहा था। पुलिस बताया जा रहा है कि इस ट्रक को उस परमिट पर लाया जा रहा था, जिस परमिट पर पहले एक बार इस ट्रक से शराब कैथल पहुंचाई जा चुकी थी। इसके लिए निर्धारित फीस की चोरी करने के साथ-साथ निर्धारित रूट का भी पालन नहीं किया जा रहा था। इस ट्रक में लगभग चार लाख रुपये मूल्य की देसी शराब थी।
विज्ञापन

एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि पूंडरी पुलिस ने शराब से भरा एक ट्रक पकड़ा है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। कागजात की जांच की जा रही है। नियमानुसार हर उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई होगी, जो किसी तरह की गड़बड़ी में शामिल पाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed