फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   12 News corona positive in kaithal

जिले में शुक्रवार को 12 कोरोना संक्रमित केस आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
12 News corona positive in kaithal
जिले में शुक्रवार को 12 कोरोना संक्रमित केस सामने आए। इनमें से 11 पुरुष व एक महिला शामिल है। पॉजिटिव मिले केसों में से ज्यादातर को पहले से संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से संक्रमण फैला है। वहीं एक की हिस्ट्री दिल्ली से और एक की लुधियाना से संबंधित बताई जा रही है। एक पहले से संक्रमित केस की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। संक्रमित मिले लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला नागरिक अस्पताल में क्वारंटीन किया है। वहीं इनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

भागल में संक्रमित मिले 30 वर्षीय व चीका में मिले 27 वर्षीय युवक को चीका में पॉजिटिव पाए गए बैंक कर्मचारी से संक्रमण हुआ है। दोनों बैंक में आते-जाते थे। उनके संपर्क में आए करीब 20 लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस कर्मी से दो को हुआ संक्रमण
शहर की नानकपुरी कॉलोनी में 24 वर्षीय युवक और उसकी 21 वर्षीय पत्नी कोरोना संक्रमित पाए गए। जानकारी के अनुसार युवक के चाचा कुरुक्षेत्र पुलिस में हैं, जो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्हीं के संपर्क में आने से दोनों को संक्रमण हुआ है। इनके संपर्क में आए 18 लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता गेट निवासी व्यक्ति की हिस्ट्री दिल्ली से जुड़ी
माता गेट निवासी संक्रमित मिले 48 वर्षीय व्यक्ति की हिस्ट्री दिल्ली से जुड़ी है। यह व्यक्ति स्वर्णकार है, जो अकसर दिल्ली आता जाता है। वह 29 को दिल्ली गया था। वहां से आकर वीरवार को जांच के लिए सैंपल दिया। शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके संपर्क में आए 19 लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
चार पुलिसकर्मी भी मिले संक्रमित
गांव क्योड़क में संक्रमित मिला 25 वर्षीय युवक करनाल पुलिस में है। उसने जांच के लिए करनाल में ही सैंपल दिया था, जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई है। उसके संपर्क में आए छह लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इसके अलावा कैथल पुलिस में भी तीन कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन्हें वीरवार को संक्रमित मिले पुलिसकर्मी से संक्रमण हुआ है।
बैंक कर्मचारी, उसका बेटा भी संक्रमित
अमरगढ़ गामड़ी में 29 वर्षीय युवक और उसका दो वर्षीय बेटा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह युवक पिपली में एक निजी बैंक का कर्मचारी है। वहीं से युवक को संक्रमण हुआ है। उसके संपर्क में आने के कारण उसका बेटा भी पॉजिटिव पाया गया है। उनके संपर्क में आने वाले 12 लोगों को क्वारंटीन कर सैंपल लिए गए हैं।

ब्राह्मणीवाला में संक्रमित की हिस्ट्री लुधियाना की
गांव ब्राह्मणीवाला में संक्रमित मिले 66 वर्षीय व्यक्ति की हिस्ट्री लुधियाना से संबंधित है। वह एक कपड़े की फैक्टरी में काम करता है। वहां से आने के बाद जांच करवाई को व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। उसके संपर्क में आने पर नौ लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
जिले में अब तक 262 कोरोना संक्रमित केस पाए गए हैं। इनमें से 186 की रिकवरी हो चुकी है और 76 एक्टिव केस हैं। शुक्रवार को सात की रिकवरी हुई है।
डॉ. जयभगवान जाटान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed