{"_id":"68239bfe1d93dc6e460eea48","slug":"12-lakh-rupees-cheated-in-the-name-of-sending-to-america-kaithal-news-c-18-1-knl1004-646151-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अमेरिका भेजने के नाम पर ठगे 12 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अमेरिका भेजने के नाम पर ठगे 12 लाख रुपये
Wed, 14 May 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 14 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/करनाल। अमेरिका भेजने का सपना दिखाकर करनाल और कैथल के दो परिवारों से 12 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने सोशल मीडिया पर पाको मार्शल आर्ट्स एकेडमी, वेंकटेश्वर कॉलोनी, सरूर नगर, हैदराबाद के नाम से चल रहे विज्ञापन के झांसे में आकर बच्चों को विदेश भेजने की प्रक्रिया शुरू की थी। मगर न तो वीजा मिला न बच्चे विदेश जा सके। उल्टे जब रुपये मांगे गए तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी तक दे डाली।
शिकायतकर्ता विक्रम सिंह निवासी शिव कॉलोनी करनाल और नसीब सिंह निवासी मुंदड़ी गांव कैथल ने बताया कि वे अपने-अपने भतीजे और बेटे को अमेरिका भेजना चाहते थे। इसी दौरान उन्हें सोशल मीडिया पर पाको मार्शल आर्ट्स एकेडमी का एक विज्ञापन मिला, जिसमें बच्चों को दो महीने की मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग देकर विदेश भेजने की बात कही गई थी। विज्ञापन में दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर प्रोपराइटर सईद इफ्तिकार ने हैदराबाद बुलाया।
हैदराबाद पहुंचने पर आरोपी ने बताया कि अमेरिका भेजने के लिए हर बच्चे पर 33 लाख रुपये खर्च होंगे। इस पर दोनों पीड़ितों ने विश्वास जताते हुए दस्तावेज और पासपोर्ट सौंप दिए और किस्तों में 12 लाख रुपये आरोपी को दे दिए। इनमें नकद और आरटीजीएस दोनों माध्यम शामिल हैं।
विज्ञापन
स्पॉन्सर लेटर निकला फर्जी, वीजा रद्द
बच्चों को लगभग 10 दिन एकेडमी में रखकर उन्हें यह कहकर घर भेज दिया गया कि छह महीने में वीजा आ जाएगा। लेकिन जब समय बीत गया और कोई प्रगति नहीं हुई तो वे दोबारा हैदराबाद पहुंचे। वहां आरोपी ने नसीब सिंह के बेटे पारस के लिए अमेरिका की एम्बेसी में 19 जनवरी 2024 की अप्वाइंटमेंट दिलवाई और स्पॉन्सर लेटर दिखाया जो जांच में फर्जी निकला। इसी कारण वीजा रिजेक्ट हो गया।
जब पीड़ितों ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने उन्हें जान की धमकी दी। इसके बाद दोनों ने पुलिस अधीक्षक करनाल को शिकायत दी। मामला जांच में सही पाए जाने के बाद थाना शहर करनाल में प्रोपराइटर सईद इफ्तिकार के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।