{"_id":"6802aaffd83d7ab5d70def5d","slug":"12-feet-wide-roads-in-the-state-will-be-widened-to-18-feet-by-2027-gangwa-kaithal-news-c-18-1-knl1004-627350-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में 12 फीट चौड़ी सड़कों को 2027 तक किया जाएगा 18 फीट तक चौड़ा : गंगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में 12 फीट चौड़ी सड़कों को 2027 तक किया जाएगा 18 फीट तक चौड़ा : गंगवा
Sat, 19 Apr 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। प्रदेश में 12 फीट चौड़ी सड़कों को 2027 तक 18 फीट तक चौड़ा किया जाएगा। यह जानकारी प्रदेश के लोक एवं निर्माण विभाग के मंत्री रणबीर गंगवा ने लोक निर्माण विभाग व जनस्वास्थ्य विभाग के सर्कल के अधिकारियों की बैठक में दी।
मंत्री ने बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लोक निर्माण विभाग 15 जून तक डीएलपी अवधि के तहत आने वाली 13 हजार 300 किलोमीटर की पूरे प्रदेश की सड़कों को संबंधित निर्माण एजेंसियां दुरुस्त करें। अगर कोई एजेंसी निर्धारित अवधि तक कार्रवाई नही करती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि यदि लापरवाही मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अबकी भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनी है। इसके लिए लोगों ने समर्थन देकर सरकार पर विश्वास जताया है। मंत्री ने कहा कि हमें उनके विश्वास पर खरा उतरना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को विश्वास दिलवाया है कि पूरे प्रदेश में छह हजार 300 किलोमीटर की खराब हालत की सड़कों को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इन सड़कों के एस्टीमेट बन गए हैं। इनकी प्रशासनिक स्वीकृति मिलते ही उनका टेंडर करवाया जाएगा। शेष सड़कों पर काम चल रहे हैं। इस समय पूरे प्रदेश में छह हजार किलोमीटर सड़कों पर कार्य चल रहे हैं। लगभग साढ़े पांच हजार किलोमीटर सड़कें ठीक हैं। जहां सड़कों की मरम्मत की आवश्यकता है, उसे ठीक किया जाएगा। प्रदेश के लोगों ने जिस विश्वास के साथ भाजपा की सरकार बनाई है, लोगों को प्रदेश में अच्छी सड़कें दी जाएंगी।
उन्होंने कहा कि लोगों को बढि़या इंफ्रास्ट्रक्चर देने के लिए यह बैठक ली है। 2027 तक प्रदेश की सभी 12 फीट चौड़ी सड़कों को 18 फीट तक चौड़ा किया जाएगा। आज हरियाणा में डबल इंजन की सरकार है। हमारे हाईवे की तर्ज पर लोक निर्माण विभाग की सड़कें दुरुस्त रखी जाएंगी। इसी प्रकार से जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पेयजल एवं सीवरेज के संबंध में निर्देश दिए हैं कि लोगों को स्वच्छ पेयजल मिले। लीकेज ठीक की जाएं। बारिश से पहले सीवरेज व नालों की सफाई की जाए।