फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   12 daughters from Kaithal will now play for the Haryana handball team.

Kaithal News: हैंडबॉल में कैथल की 12 बेटियां अब हरियाणा टीम से खेलेंगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
12 daughters from Kaithal will now play for the Haryana handball team.
कैथल हैंडबॉल की विजेता ​टीमों की ​खिलाड़ी, कोच व अन्य। कोच
कैथल। हैंडबॉल में कैथल की 12 महिला खिलाड़ियों का हरियाणा की टीम के लिए चयन हुआ है। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में चार-चार खिलाड़ी हरियाणा की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। अब इन खिलाड़ियों के सामने राज्य स्तर के बाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर है। खिलाड़ियों के चयन से जिले के हैंडबॉल खिलाड़ियों और खेल नर्सरियों में उत्साह है।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों ने हाल ही में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन के दम पर हरियाणा टीम में जगह बनाई है। जींद के अर्जुन स्टेडियम में 11 से 13 सितंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कैथल की अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 टीमों ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीते थे। इसी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर तीनों आयु वर्गों से चार-चार खिलाड़ियों का चयन हरियाणा टीम के लिए किया गया।
विज्ञापन


चार खेल नर्सरियों से निकल रहीं प्रतिभाएं
कैथल की हैंडबॉल खिलाड़ियों की इस उपलब्धि में जिले में चल रही खेल नर्सरियों की अहम भूमिका है। सिसला-सिसमौर, ग्योंग, फ्रांसवाला और शेरगढ़ में हैंडबॉल की खेल नर्सरियां संचालित हो रही हैं। इन नर्सरियों में नियमित अभ्यास करने वाली खिलाड़ी जिला और राज्य स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। इस बार भी इन क्षेत्रों की बेटियों ने तीनों आयु वर्गों में कैथल की टीमों को मजबूत बनाया। अंडर-14 टीम में राजकीय माध्यमिक विद्यालय फ्रांसवाला की आठ और सिसला-सिसमौर, ग्योंग और शेरगढ़ स्कूल की आठ खिलाड़ी शामिल रहीं। अंडर-17 में शेरगढ़, ग्योंग, राजकीय कन्या स्कूल कैथल, सिसला-सिसमौर और एसडी स्कूल मानस की खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंडर-19 टीम में राजकीय कन्या स्कूल कैथल, सिसला-सिसमौर, ग्योंग और शेरगढ़ की खिलाड़ी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोचों के मार्गदर्शन में तैयार हुईं खिलाड़ी
खिलाड़ियों ने मुख्याध्यापक एवं हैंडबॉल कोच विजय कुमार, पीटीआई विजेंद्र बेरवाल, नर्सरी कोच दिलावर पूनिया, मनदीप, मस्ता राम, सुरेंद्र, रविंद्र और हैंडबॉल कोच प्रशांत राय के मार्गदर्शन में तैयारी की। जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद राणा, खंड शिक्षा अधिकारी बिमला सिरोही और सहायक शिक्षा अधिकारी खेल रमेश चहल ने हरियाणा टीम के लिए चयनित 12 खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने विजेता टीमों के खिलाड़ियों और सभी हैंडबॉल व नर्सरी कोचों के प्रयासों की भी सराहना की। अब इन खिलाड़ियों से राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
अंडर-14 टीम
अंडर-14 वर्ग की टीम में शिवानी, हनी, अंजलि, रिंकी, सपना, महक, अन्नू, जन्नत, विधि, मानवी, लिषा, अनुष्का, भावना, सिमरन, सरैया और खुशी रहीं।
अंडर-17 टीम में शिक्षा, वंदना, मुस्कान, रितिका, प्रिया सिरोही, जानवी, नीलम, पारुल, इन्नू, मीनाक्षी, दीक्षा रानी, सचप्रीत, रितिका, लक्ष्मी, कमानी और सिमरन ने प्रतिभा दिखाई।

अंडर-19 टीम में खिलाड़ी काजल, साक्षी पुत्री अनिल, साक्षी, हिमानी, रितिका, पिंकी, खुशी, तमन्ना, मुस्कान, कुसुम, महक, आरायाना, तमन्ना, ममता, सुमन और नीतू शामिल रहीं।

कैथल हैंडबॉल की विजेता टीमों की खिलाड़ी, कोच व अन्य। कोच

कैथल हैंडबॉल की विजेता टीमों की खिलाड़ी, कोच व अन्य। कोच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed