फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   12 councilors of Kalayat accused of irregularities in development works

Kaithal News: कलायत के 12 पार्षदों ने विकास कार्यों में लगाए गड़बड़ी के आरोप

Thu, 17 Jul 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 17 Jul 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
12 councilors of Kalayat accused of irregularities in development works
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत नगर पालिका क्षेत्र में करोड़ों रुपये के बजट के बावजूद विकास कार्यों में पारदर्शिता और गति न होने को लेकर भाजपा समर्थित करीब 12 पार्षदों ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पार्षदों का कहना है कि न केवल टेंडर प्रक्रिया में ढिलाई बरती जा रही है, बल्कि पहले से स्वीकृत कार्य भी महीनों से अधूरे पड़े हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


पार्षदों ने बताया कि वार्डों में निर्माण सामग्री और मलबा जगह-जगह बिखरा पड़ा है, जिससे न केवल शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है, बल्कि बाढ़ जैसी स्थिति की आशंका भी गहरा रही है। जल निकासी के रास्ते अवरुद्ध हैं, जिससे सरकारी योजनाएं और दावे दम तोड़ते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद रेणु धानियां, उषा रानी, निशा राणा, प्रीत जगदेव, प्रदीप राणा, महीपाल पंवार, संजय सिंगला, विनोद जेष्ठ और रवींद्र निर्मल द्वारा सौंपे गए ज्ञापन पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पार्षदों ने आरोप लगाया कि सार्वजनिक स्थलों से लेकर धार्मिक और आवासीय क्षेत्रों तक जारी कार्यों की गुणवत्ता सवालों के घेरे में है। फकीर पीर कॉलोनी (वार्ड-1) समेत कई इलाकों में अधूरी गलियों के चलते स्कूली बच्चे कीचड़ और मलबे के बीच जोखिम उठाकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। पार्षदों ने निर्माण कार्यों में रोड़ा लेयर की गहराई और टोह वाल की ऊंचाई को लेकर तकनीकी अनियमितताओं की भी बात कही है। उनका कहना है कि मेजरमेंट बुक में दर्ज विवरण धरातल पर मेल नहीं खा रहा, जिससे गुणवत्ता और पारदर्शिता दोनों पर सवाल उठ रहे हैं।


­पालिका अभियंता राजेश प्रजापति ने बताया कि सरकार द्वारा जारी बजट के तहत कार्यों को गति दी जा रही है। नियमों की अवहेलना करने वाली दो एजेंसियों को नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि हर कार्य स्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करवाई जा रही है ताकि पारदर्शिता बनी रहे। जो एजेंसियां तय मापदंडों का पालन नहीं करेंगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि वह स्वयं वार्ड-1 सहित विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे कार्यों और नगर पालिका कार्यालय में ब्लॉक लगाने की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed