{"_id":"6244bc631389cc090b1c3628","slug":"11th-class-girl-returning-with-her-mother-after-taking-exam-results-dies-in-road-accident-kaithal-news-knl103408132","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्यारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम लेकर मां के साथ लौट रही मासूम की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्यारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम लेकर मां के साथ लौट रही मासूम की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। पटियाला-कैथल मार्ग स्थित ड्रेन पुल पर बुधवार शाम एक ट्रक की चपेट में आकर स्कूटी सवार 11वीं की छात्रा की मौत हो गई। साथ बैठी उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें पीजीआई रेफर किया गया है। मृतका परीक्षा परिणाम लेकर मां के साथ स्कूल से घर लौट रही थी।
सीवन गांव निवासी असीम शर्मा ने बताया कि उसी गांव की रेखा शर्मा लोक निर्माण विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। उनके पति सुरेंद्र शर्मा की पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। बुधवार शाम रेखा अपनी बेटी भूमिका (16) के साथ स्कूल से 11वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम लेकर स्कूटी से घर लौट रही थीं। जैसे ही वह ड्रेन पुल के निकट पहुंची, एक ट्रक चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे भूमिका की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी मां रेखा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें पीजीआई रेफर किया गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने सिटी थाना पुलिस, 112 नंबर पुलिस पीसीआर और एंबुलेंस के लिए फोन किया। हादसे के बाद ट्रक चालक ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे काबू कर लिया।
थाना सिविल लाइन से पहुंचे पुलिस कर्मचारी रमेश ने बताया कि हादसे में छात्रा भूमिका की मौत हुई है। उसकी मां को गंभीर हालत में अस्पताल में ले जाया गया है।