फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   आंबेडकर ने स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे का दिया संदेश

आंबेडकर ने स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे का दिया संदेश

Tue, 16 Apr 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
आंबेडकर ने स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे का दिया संदेश
कैथल। डॉ. भीमराव आंबेडकर की 128वीं जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन व पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से सोमवार को राजकीय कन्या स्कूल जाखौली अड्डा में जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें एडीसी आरके सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके हुई। एडीसी ने कार्यक्रम में डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब केवल दलितों के ही नहीं, बल्कि समाज के सभी पीड़ित वर्गों के उत्थान को समर्पित थे। उन्होंने महिलाओं के लिए विशेष रूप से कार्य किया। उन्होंने कहा कि जब हिंदू बिल तैयार हो रहा था तो डॉ. आंबेडकर ने महिलाओं के सामाजिक सुधार की आवाज बुलंद की थी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब एक महान विभूति थे, जिनका कहना था कि हम सबसे पहले और अंत में भी भारतीय हैं। उन्होंने स्कूल के प्राचार्य का आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों को भारत के संविधान के संदर्भ में जागरूक करने के उद्देश्य से लाइब्रेरी में संविधान की पुस्तक के माध्यम से उन्हें जागरूक अवश्य करें ताकि बच्चे जान सकें कि भारतीय नियम और कानून तथा हमारे मौलिक अधिकारों का उल्लेख संविधान की किताब से ही आता है। जिला शिक्षा अधिकारी जोगिंद्र हुड्डा ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने जो विचार समस्त मानव जाति के लिए प्रेषित किए, उसे अपनाकर हम एक नए समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिए अपना योगदान दे सकते हैं। इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी सीमा रानी, जिला शिक्षा अधिकारी जोगिंद्र हुड्डा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही, स्कूल प्रधानाचार्य पवन कुमार सहित रामेश्वर दास, कृष्ण कुमार व कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed