फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने प्रस्तुति से बढ़ाई बैसाखी की शोभा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने प्रस्तुति से बढ़ाई बैसाखी की शोभा

Sat, 13 Apr 2019 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने प्रस्तुति से बढ़ाई बैसाखी की शोभा
कैथल। शुक्रवार को बैसाखी पर्व में उपलक्ष्य में जिलेभर के स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें बैसाखी पर्व मनाया गया। इस मौके स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देकर इस पर्व की शोभा को बढ़ाया।
विज्ञापन

इसी कड़ी में हिंदू कन्या स्कूल बैसाखी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह पर्व प्रधानाचार्य मोनिका कौशिक की देखरेख में मनाया गया। जिसमें सबसे पहले बैसाखी की बधाई दी गई। इसके बाद छात्राओं ने कविता गायन व भाषण के माध्यम से इसके महत्व के बारे में बताया। छोटी-छोटी बच्चियों ने रंग-बिरंगे पोशाकों में डांस कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इन बच्चों की पंजाबी ड्रेस सबको लुभा रही थी। प्रधानाचार्य मोनिका कौशिक ने अपने भाषण में कहा कि इस महीने में फसल पक्कर तैयार हो जाती है। किसान फसल कटने से खुशी में झूम उठता है। उसकी छह महीने की मेहनत को फल मिलना शुरू हो जाता है।
विज्ञापन

सीवन के डीएवी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में नर्सरी कक्षा से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों ने भाग लिया और रंगारंग प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य स्नेह जिंदल ने कहा कि यह त्योहार गेहूं की फसल पक कर तैयार होने की खुशी में मनाया जाता है। सभी बच्चों ने नाच गाकर त्योहार मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गांव कांगथली के स्कूल माता गुजरी में छात्र छात्राओं ने रीति रिवाज के तहत पंजाबी परिधान डालेे। स्कूल के चेयरमैन हरजीत सिंह ने बताया की आज के दिन खालसा पंथ की स्थापना की गई थी। यह दिन जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों की कुर्बानी को याद दिलाता है। प्रभलीन कौर व जसबीर कौर ने बैसाखी पर कविता सुनाई। मनदीप, सिमरजीत, हरमीत, लवप्रीत, दिलप्रीत ने गिद्दा पेश किया। आठवीं नौंवी के बच्चों ने शहीदों को नमन गीत के द्वारा किया। मनोज, कवंलजीत, तलविन्द्र, हरप्रीत सिंह ने भंगड़ा पेश की दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन परविन्द्र कौर व प्रधानाचार्य रीटा डेविड ने सभी स्टाफ व बच्चों को बधाई दी।
ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बैसाखी का पर्व व आंबेेडकर का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला और बैसाखी के त्योहार के बारे में विस्तार से बताया। बच्चों ने सुंदर-सुंदर पोशाकें पहनी। बच्चों द्वारा बैसाखी पर कविता, भाषण व नृत्य प्रस्तुत किया गया।
बीआरडीएम पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य वरुण जैन ने बच्चों को बैसाखी पर्व के बारे में बताया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की अध्यापिका कोमल वर्मा ने अपने भाषण के माध्यम से की। यूरोकिड्स के लिए स्क्रैप बुक पर ढोल की आकृति बनाकर उसमें रंग भरो एक्टिविटी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नीना धीमान, नीतू सिंगला, सुनीता शर्मा, ज्योति मित्तल, गीता गौतम, कोमल वर्मा, सुरेन्द्र, महेश, नेहा सिंगला, गीता शर्मा, राखी शर्मा आदि स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
गुहला-चीका के टटियाना स्थित कोहिनूर इंटरनेशनल अकादमी में सर्वप्रथम केजी विंग के बच्चों ने मूल मंत्र का गायन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों ने भाषण द्वारा इस पर्व की महत्ता से अवगत करवाया। बच्चों ने ‘जगत जलंदा रख लै’ तथा ‘तैनुं क्युं न तारु बंदिया’ पर प्रस्तुति से मन मोह लिया। इसके बाद दसवें गुरु गोबिंद सिंह द्वारा ‘पंज प्यारों के चुनाव का नाट्य मंचन हुआ। तैयार फसल देखकर किसानों की खुशी में शामिल होते हुए बच्चों ने भंगड़ा की शानदार प्रस्तुति भी दी। प्रधानाचार्य कंवलजीत कौर बाजवा व चेयरपर्सन डॉ. सुखविंद्र कौर ने भी बच्चों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा की।

राजौंद के आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल जाखौली में बैसाखी के अवसर पर स्कूल प्रबंधन कमेटी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल ओमप्रकाश शर्मा ने की। जबकि कमेटी सदस्य रणधीर एवं बारू राम मुख्य रूप से शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रतिभागी बच्चों ने देशभक्ति एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों एवं स्टाफ का मन मोह लिया। इस दौरान मुख्यातिथि ने कार्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान पवन शर्मा ने मंच संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed