फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   100 पदों पर होगी पूर्व सैनिकों व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस की भर्ती

100 पदों पर होगी पूर्व सैनिकों व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस की भर्ती

Thu, 14 Feb 2019 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
100 पदों पर होगी पूर्व सैनिकों व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस की भर्ती
पूर्व सैनिकों व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस की भर्ती
विज्ञापन

कैथल। एसपी वसीम अकरम ने बताया कि अतिरिक्त नए अलॉट हुए 100 पदों पर भूतपूर्व सैनिकों व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल से सेवा निवृत्त हुए कर्मचारियों को विशेष पुलिस अधिकारी के तौर पर भर्ती किया जाना है। यह भर्ती पुलिस लाईन कैथल में 18 फरवरी 2019 को प्रात: 8 बजे से सायं 5 बजे तक होगी।

एसपी ने भर्ती से संबंधित मानदंडों का उल्लेख करते हुए बताया कि हरियाणा पुलिस अधिनियम 2007 की धारा 21 में उल्लेख विशेष पुलिस अधिकारियों के प्रावधानों के अनुसार एक वर्ष की नियम अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर हरियाणा सरकार के कैथल जिले में एक विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में हरियाणा राज्य के लिए सहायक बल स्थापित करने हेतू एक तय मानदेय होगा। पात्र उम्मीदवार साक्षात्कार के समय अपने साथ मूल प्रमाण पत्र तथा प्रमाणित छाया प्रतियां जन्म तिथि के समर्थन में योग्यता, अनुभव, सेना अधिकारियों द्वारा सेवा निवृत्ति प्रमाण पत्र व चार पासपोर्ट आकार की फोटो प्रति साथ लेकर नई पुलिस लाईन में 18 फरवरी 2019 को प्रात: 8 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed