फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   इंद्र नौच बनें जाट हाई स्कूल सोसाइटी के प्रधान

इंद्र नौच बनें जाट हाई स्कूल सोसाइटी के प्रधान

Thu, 14 Feb 2019 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
इंद्र नौच बनें जाट हाई स्कूल सोसाइटी के प्रधान
इंद्र नौच बने जाट हाई स्कूल सोसाइटी के प्रधान
विज्ञापन

समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से लिया फैसला, समाज के पांच लोगों ने लिया फैसला, शेष 14 पदों पर भी हुई सहमति
प्रबंधक समिति के तीन पदों के भी ऐलान, कार्यकारिणी सदस्यों का आज होगा ऐलान

फोटो संख्या-9 व 19
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जाट हाई स्कूल सोसाइटी के आगामी 3 मार्च को होने वाले कार्यकारिणी चुनाव से पहले ही समाज के गणमान्य लोगों की जाट स्कूल में हुई बैठक में प्रधान सहित सभी कार्यकारिणी सदस्यों व पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन कर लिया गया। समाज से आम सहमति से राजनीतिक पार्टियों के प्लेटफार्म की बजाए समाज के स्तर पर फैसला लिया और सुरजेवाला गुट की ओर से नामांकन भरने वाले प्रधान पद के उम्मीदवार इंद्र नौच को सर्वसम्मति से प्रधान चुन लिया गया।
इसी प्रकार से उन्हीं के पैनल से नामांकन भरने वाले उप-प्रधान पद के लिए राकेश नैन, सचिव पद के लिए शमशेर ढुल के नाम पर सहमति बनीं। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए पंचायती उम्मीदवार रामफल मलिक गुट के पैनल की ओर से गुरदयाल नैन के नाम पर सहमति की मुहर लगी है। वीरवार को कार्यकारिणी के 11 सदस्यों के नामों का ऐलान होगा।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी जेपी जागलान व रणबीर श्योकंद ने बताया कि सर्वसम्मति के लिए बुधवार को समाज के लोगों की एक बैठक जाट कॉलेज में मास्टर रामकिशन ढांडा की अध्यक्षता में बुलाई गई। जिसमें सभी ने प्रधान व अन्य पदों पर सर्वसम्मति करने पर जोर दिया। इसके बाद सभी मौजिज लोगों ने 5 लोगों की कमेटी बनाई। जिसमें रोशन पाड़ला, हरपाल नौच, राजेंद्र ढुल, सुरजीत हरिपुरा, रमेश रामगढ़ को शामिल किया गया। इन सभी को सभी पदों पर नाम फाइनल करने का अधिकार दिया गया। इसके बाद इस कमेटी की बंद कमरे में बैठक हुई। जिसमें सभी ने प्रधान पद के उम्मीदवार इंद्र नौच व पंचायती उम्मीदवार रामफल मलिक खुराना के पैनलों के उम्मीदवारों पर चर्चा की गई। चर्चा के बाद सर्वसम्मति से प्रधान पद के लिए इंद्र नौच को चुना गया। वहीं उप-प्रधान के लिए राकेश नैन व सचिव पद के लिए शमशेर ढुल और कोषाध्यक्ष पद के लिए गुरदयाल नैन के नाम पर सहमति हुई। सर्वसम्मति के तहत 11 कार्यकारिणी सदस्यों में रामफल मलिक गुट के 4 व इंद्र नौच गुट के 7 सदस्यों का चयन किया गया है। इन नामों पर आज निर्णय करके दोनों पक्षों की ओर से अपने-अपने गुट के चयनित उम्मीदवारों के नाम बताने होंगे। साथ ही उनका नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। वीरवार को दीप पैलेस में समाज की बैठक बुलाई गई है। जिसमें पूरी कार्यकारिणी का चयन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 मार्च को होना था चुनाव : आगामी 3 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए सुरजेवाला पैनल की ओर से इंद्र नौच सहित 14 अन्य ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। दूसरे पक्ष की ओर से रामफल मलिक खुराना ने पंचायती पैनल करार देते हुए अपना पैनल बनाकर नामांकन पत्र भरे थे। इसके बाद से ही एक दूसरे को मनाने की कोशिशें जारी थीं। अब दोनों पक्षों ने सर्वसम्मति से कॉलेज की कार्यकारिणी का चुनाव कर एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। अब विशेषज्ञों से बातचीत कर नामांकन दाखिल कर चुके लोगों के नाम वापस करवाए जाएंगे।
बैठक में पूर्व प्रधान बलवान कोटड़ा, पूर्व प्रधान रणबीर ढुल, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान बलराज नौच, सत्यवान शेरगढ़, सुरेश नंबरदार, हरपाल नौच, मोकम सिंह, ओमप्रकाश ढांडा, बनी सिंह, नाथा राम मलिक, अंग्रेज सिंह गौराया, सुरजीत बैनीवाल, महीपाल नैन, रणबीर ढुल, दिनेश बालू सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे।
राजनीतिक दलों के समर्थक से ऊपर उठकर समाज हित में लिया गया है फैसला : बैठक की अध्यक्षता कर रहे समाज के वरिष्ठ नेता मा. रामकिशन ढांडा ने कहा कि समाज ने राजनीतिक दलों के समर्थकों से ऊपर उठकर एकजुट होकर संस्था हित में यह निर्णय लिया गया है। जिसमें न कोई हारा और न कोई जीता। बल्कि समाज ने सर्वसम्मति से प्रधान व 14 अन्य नामों का चयन किया है। जिन्हें संस्था को आगे ले जाने के लिए जिम्मेदारी दी गई है।
समाज सेवा से जुड़े हैं इंद्र नौच : गांव नौच में समाज सेवा से जुड़े इंद्र सिंह नौच समाज के अग्रणी व्यक्ति हैं। उनकी पत्नी वर्ष 2005 से 2010 तक गांव की सरपंच रह चुकी हैं। इस दौरान इंद्र नौच ने कभी पुलिस को गांव में नहीं आने दिया, जिसका कारण यह था कि वे सभी विवाद गांव में ही निपटा देते थे। नवचयनित प्रधान इंद्र नौच ने कहा कि वे संस्था को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने का गंभीरता से प्रयास होगा। संस्था के सभी पूर्व प्रधानों व समाज के अन्य गणमान्य लोगों को साथ लेकर ही आगे बढ़ेंगे। उनके प्रतिद्वंद्वी उम्मदीवार रामफल मलिक ने भी उन्हें बधाई दी और कहा कि समाज का फैसला सिर आंखों पर है। वे हर संभव सहयोग करेंगे।
पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा ने सर्वसम्मति से चयन पर संस्था से जड़े लोगों को बधाई दी है। यह समाज के लिए सकारात्मक बात है। इससे समाज में एकता की भावना बढ़ेगी। संस्था की प्रगति में मील का पत्थर साबित होगी।
संस्था के पूर्व प्रधान बलवान सिंह कोटड़ा ने कहा कि चुनाव में एक पक्ष की जीत तो दूसरे की हार होती है। लेकिन समाज ने सर्वसम्मति से फैसला लेकर भाईचारे की जीत की है। जो नई मिसाल कायम हुई है। इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा। निवर्तमान प्रधान रणबीर फौजी ने कहा कि जब 75 में से 39 कॉलेजियम में सर्वसम्मति हो सकती है तो सभी पदों पर होने की शुरू से ही उम्मीद थी। यह सराहनीय निर्णय है।
वर्ष 2007 में हुआ था चुनाव : सर छोटू राम द्वारा वर्ष 1939 में लगाए गए जाट हाई स्कूल संस्था का पौधा आज विराट वृक्ष बन चुका है। इस संस्था में नए वोट बनाकर वर्ष 2007 में पहला चुनाव हुआ था। जिसमें बलवान कोटड़ा विजयी रहे। अगले चुनाव में भी वे ही विजयी रहे। वर्ष 2013 से वर्ष 2015 तक यहां एडहॉक कमेटी की अगुवाई स्व. दर्शन सिंह मालखेड़ी ने की। इसके बाद हुए चुनाव में रणबीर फौजी प्रधान बने थे। इस बार चुनाव की आवश्यकता ही नहीं रही। संस्था की करीब 10 हजार से अधिक वोट हैं।

कई संस्थाएं चल रही हैं सोसाइटी की : जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जाट बीएड कॉलेज, जाट शाइनिंग स्टार स्कूल, जाट पॉलिटेक्निक कॉलेज, जाट डिग्री कॉलेज जैसी संस्थाएं जाट हाई स्कूल सोसाइटी द्वारा संचालित की जा रही हैं। जिसमें हजारों बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed