{"_id":"5c59dac0bdec227363551147","slug":"11549392576-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद ने शुरु किया रात्रि सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद ने शुरु किया रात्रि सफाई अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद ने शुरु किया रात्रि सफाई अभियान
शहर के मुख्य मार्गों पर रात के समय में की जाएगी सफाई
फोटो नंबर-26
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नगर परिषद की ओर से मंगलवार को रात्रि सफाई अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत नप की ओर से शहर में प्रमुख मार्गों पर एक साल के लिए रात में सफाई करने के लिए 6.5 लाख रुपये खर्च करेगी। नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा मंगलवार दोपहर बाद जवाहर पार्क से सफाई के इस रात्रि अभियान की शुरुआत की। इस दौरान नप के सभी अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर नगर परिषद के चेयरपर्सन सीमा कश्यप द्वारा हरी झंडी दिखाने के बाद कर्मचारियों ने सफाई के कार्य की शुरुआत की। इस मौके पर नगर परिषद के चेयरपर्सन प्र्र्रतिनिधि सुरेश कश्यप, सीएसआई मोहन भारद्वाज, प्रवीन कुमार, चाहत सुपरवाईजर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
शहर के प्रमुख रास्तों की होगी सफाई:-
मुख्य सफाई निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने बताया कि रात्रि सफाई अभियान के तहत नगर परिषद की ओर से शहर में मुख्य रास्तों की सफाई करवाई जाएगी। जिसमें महेश चौक, छात्रावास रोड, नरवानियां बिल्डिंग, करनाल, ढांड, अंबाला, कुरुक्षेत्र रोड पर रात के समय सफाई करवाई जाएगी। सफाई का यह कार्य रात्रि सात से दस बजे तक चलेगा।