फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   उप प्रधान बोले, बिजली के लिए विभाग जा जा कर घिस गए है जूते, एसई नहीं दे रहा कनेक्शन

उप प्रधान बोले, बिजली के लिए विभाग जा जा कर घिस गए है जूते, एसई नहीं दे रहा कनेक्शन

Sun, 20 Jan 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
उप प्रधान बोले, बिजली के लिए विभाग जा जा कर घिस गए है जूते, एसई नहीं दे रहा कनेक्शन
गांव भैणी माजरा में स्थित नंदीशाला के दौरे पर पहुंचे एक और सुधार प्रोजेक्ट के निदेशक रॉकी मित्तल
विज्ञापन

उप प्रधान बोले, बिजली के लिए चक्कर काटते घिस गए हैं जूते, एसई नहीं दे रहा कनेक्शन
मित्तल बोले, एक सप्ताह में मिलेगी बिजली, गोशाला को बनाएंगे रोल मॉडल
फोटो नंबर-05
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा सरकार के एक और सुधार प्रोजेक्ट के निदेशक रॉकी मित्तल ने शनिवार को गांव भैणी माजरा स्थित श्री कपिस्थल नंदी गोशाला का निरीक्षण किया। इस मौके पर निदेशक ने जिला प्रशासन व समाज के सहयोग से चलाई जा रही इस गोशाला में गायों, नंदियों व बछड़ों के लिए की गई अलग-अलग व्यवस्थाओं की सराहना की। इस दौरान गोशाला की देखरेख कर रहे संस्था के सदस्यों ने अपना दुखड़ा रोया। जिसमें उन्होंने गोशाला को चलाने में आ रही समस्याओं के समाधान की मांग की।
मित्तल ने गोशाला में बछड़ों, नंदी व अन्य गायों की हालत को देख यहां पर स्थिति का जायजा लिया। जब संस्था के पदाधिकारी निदेशक को गोशाला की समस्याएं बता रहे थे तो उस समय गोशाला के उप प्रधान काब्ज राम एडवोकेट ने कहा हम पिछले तीन महीने से गोशाला का शहर से कनेक्शन लेने के लिए बिजली विभाग के चक्कर काट रहे हैं। जिससे हमारे जूते तक घिस गए हैं। लेकिन हमें यहां पर केवल आश्वासन के अलावा और कुछ भी नहीं मिला है। इस पर रॉकी मित्तल ने कहा कि आप केवल एक सप्ताह तक और प्रतीक्षा करें, सप्ताह के अंदर ही आपको बिजली का कनेक्शन मिल जाएंगे। मित्तल ने कहा कि इस गोशाला को मॉडल गोशाला के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश की अब तक की सबसे बेहतरीन गोशाला है, जिनका उन्होंने अभी तक दौरा किया है। वर्तमान में गोशाला में 6 शेड गायों, नंदियों व बछड़ों के लिए बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त चारे के लिए भी एक बड़ा शेड व एक छोटा शेड मौजूद है। नंदीशाला में पशुओं के चारे व पानी हेतु दीवारों के साथ-साथ एवं शेड के अंदर विभिन्न स्थलों पर खेल बनाई गई हैं, जिससे पशुओं को चारा व पानी पीते समय कोई परेशानी नही होती। वर्तमान में इस गोशाला में लगभग 700 गाय, नंदी व बछड़े हैं। इस नंदीशाला में बीमार पशुओं को रखने के लिए अलग से शेड बनाया गया है, जिसमें मुर्गा जाल लगाया गया है, ताकि बीमार पशुओं को पक्षी किसी भी प्रकार का नुकसान न पहुंचा सके। गोशाला में गायों के पीने के पानी हेतु ट्यूबवेल लगाए गए हैं और 5 किलोवाट का सोलर सिस्टम भी लगाया गया है। गोशाला में मिट्टी भरत, पेवर ब्लाक व शेड का कार्य जारी है। नंदीशाला में दूध देने वाली गायों, अन्य गायों, नंदियों व बछड़ों को रखने के लिए अलग-अलग प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

इस समय गिरि राज मित्र मंडल जिला प्रशासन एवं जनता के सहयोग से नंदीशाला में सभी व्यवस्थाएं जुटाई जा रही हैं। प्रधान रामलाल, प्रबंधक विकास के अतिरिक्त अशोक मित्तल, अशोक मंगला, दिनेश मित्तल, जोगिंद्र घोघ आदि द्वारा गायों की सेवा की जा रही है। रॉकी मित्तल ने कहा कि शीघ्र ही नंदीशाला में बिजली कनेक्शन उपलब्ध करवाया जाएगा तथा जिसे शहर की लाइन से जोड़ा जाएगा। गोशाला में चारे की भी पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा हड्डी रोड़ा की समस्या का समाधान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed