फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   गवान परशुराम ने पूरी मानव जाति के कल्याण के लिए कार्य किया: बाजीगर

गवान परशुराम ने पूरी मानव जाति के कल्याण के लिए कार्य किया: बाजीगर

Tue, 27 Nov 2018 12:24 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
गवान परशुराम ने पूरी मानव जाति के कल्याण के लिए कार्य किया: बाजीगर
विधायक ने चीका में भगवान परशुराम चौक की रखी आधारशिला
विज्ञापन

भगवान परशुराम ने पूरी मानव जाति के कल्याण के लिए कार्य किया : बाजीगर
फोटो नंबर-04
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। सोमवार को विधायक कुलवंत बाजीगर ने चीका में खरौदी रोड पर स्थित भगवान परशुराम चौक की आधारशिला का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि भगवान परशुराम ने पूरी मानव जाति के कल्याण के लिए कार्य किया है और हर वर्ग को सम्मान दिया, जिस कारण मानव जाति के प्रत्येक व्यक्ति के मन में उनके लिए आदर और सम्मान की भावना है।

उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम चौक का निर्माण किया जाएगा। जिसे भव्य तथा 10 फुट में बनाया जाएगा। इस चौंक का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। यह चौक खरौदी, कैथल, चीका जाने वाली सड़कों के मध्य लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाया जाएगा। भगवान परशु राम धर्मशाला, चीका के प्रधान रामकिशन शर्मा ने विधायक का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर ब्राह्मण समुदाय ने विधायक कुलवंत बाजीगर को शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ब्लाक समिति के चेयरमैन नेत्रपाल शर्मा, भाजपा मंडल प्रधान मांगे राम जिंदल, जगदीश प्रजापत, धर्मशाला समिति के संरक्षक डॉ. राम कुमार शर्मा, मा. अमरनाथ भागल, सरपंच राकेश शर्मा, कुलभूषण शर्मा, वेदप्रकाश पीडल, मदन लाल, राजिंद्र शास्त्री, देवराज शास्त्री, देवराज शर्मा, वैध सतनारायण, सुभाष पादा, जगदीश, धनीराम शर्मा, मामू राम, वासु राम शर्मा, विनोद भार्गव, मोमन राम, बलदेव शर्मा, पार्षद सूरता राम, प्रदीप वर्मा, शमशेर सिंह, पवन शर्मा, संगीत बंसल, राजेश ठाकुर, शुभशेर सिंह जैलदार, दिनेश शर्मा, धर्मपाल भूना, रामदत्त भूना, श्याम लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed