फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   अब प्राथमिक परिवारों को भी मिलेंगे निशुल्क गैस कनेकशन

अब प्राथमिक परिवारों को भी मिलेंगे निशुल्क गैस कनेकशन

Wed, 21 Nov 2018 12:18 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
अब प्राथमिक परिवारों को भी मिलेंगे निशुल्क गैस कनेकशन
अब प्राथमिक परिवारों को भी मिलेंगे निशुल्क गैस कनेक्शन
विज्ञापन

सरकार ने जारी किया पत्र, कैथल में करीब 64 हजार परिवार हैं अन्य प्राथमिक श्रेणी के राशन कार्ड धारकों में
लगभग 30 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगा सरकार के नए फैसले का लाभ
अभी तक केवल बीपीएल व गुलाबी कार्ड धारकों को दिया जा रहा था निशुल्क गैस कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सरकार ने अब अन्य प्राथमिक परिवारों (खाकी रंग के राशन कार्ड धारक) की श्रेणी के लोगों को भी निशुल्क गैस कनेक्शन जारी करने का फैसला किया है। इसके लिए विभाग को पत्र जारी कर दिया गया है। इसके बाद जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से सभी गैस एजेंसियों को पत्र जारी कर दिया गया है।
अभी तक बीपीएल व एएवाई परिवारों को दिया जा रहा था निशुल्क गैस कनेक्शन : खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक एपीएल, बीपीएल, अन्य प्राथमिक परिवार व एएवाई श्रेणियों में राशन कार्ड बांटे गए हैं। इनमें से अभी तक बीपीएल, एएवाई श्रेणियों को ही निशुल्क गैस कनेक्शन दिए जा रहे थे। अब सरकार ने अन्य प्राथमिक परिवारों को भी कनेक्शन देने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

64 हजार 500 हैं अन्य प्राथमिक परिवार : अन्य प्राथमिक परिवारों में जिले में 64 हजार 500 राशन कार्ड हैं। इनमें से लगभग 30 हजार परिवारों के पास गैस कनेक्शन नहीं हैं। इन परिवारों को लाभ हो सकता है। सरकार ने जारी आदेशों में कहा है कि अन्य प्राथमिक परिवारों के पास जहां जिनके खाकी राशन कार्ड हैं और उनके परिवार में पहले से किसी भी सदस्य के पास गैस कनेक्शन नहीं हैं। इसके लिए 1600 रुपये जो कि एक सिलेंडर व एक रेगुलेटर की वित्तीय सहायता राज्य सरकार की ओर से प्रदान की जाएगी और 663 रुपये उपभोक्ता स्वयं वहन करेगा। जो वर्तमान समय में अतिरिक्त खर्चा जैसे सुरक्षा, होज, पाइप, ब्लू बुक के हैं, लेकिन इनमें चूल्हा व गैस की कीमत शामिल नहीं हैं। जो लाभार्थी को स्वयं वहन करनी होगी। यह योजना 26 जनवरी 2019 तक लागू रहेगी। इस संबंध में सभी गैस एजेंसियों को निर्देश जारी किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में योजना के प्रभारी विक्रम सिंह ने कहा कि योजना के तहत विभाग को पत्र जारी कर दिया गया है। शीघ्र ही यह सूचना गैस एजेंसियों में पहुंच जाएगी। इसके बाद लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed