{"_id":"5bc23891bdec22699e08610b","slug":"11539455121-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र नेताओं पर लाठीचार्ज पर पर निंदा व्यक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र नेताओं पर लाठीचार्ज पर पर निंदा व्यक्त
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
छात्र नेताओं पर लाठीचार्ज की निंदा
कैथल। जनवादी नौजवान सभा की जिला कमेटी ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर व अन्य जिलों सहित कैथल के छात्र नेताओं को गिरफ्तार करने व छात्रों पर लाठी-चार्ज, आंसू गैस के इस्तेमाल और गिरफ्तारियों के लिए प्रदेश की सरकार की घोर निंदा की है। वहीं गौरतलब है कि प्रदेश के सरकार के समर्थक एक मात्र छात्र संगठन को छोड़ बाकी सभी छात्र संगठन सरकार द्वारा थोपे गए अप्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव का विरोध कर रहे हैं। उनकी मांग छात्र संघों के चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से करवाए जाने की है। भारत की जनवादी नौजवान सभा के जिला प्रधान शैलेंद्र, सचिव कुलदीप ने कहा है कि प्रदेश के छात्रों के भारी बहुमत हिस्से द्वारा अप्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव का विरोध करने के बावजूद भी सरकार अपनी मनमानी करने पर आमादा है। सरकार का दमनात्मक हथकंडे अपनाते हुए ऐसे चुनाव करवाना मात्र एक स्वांग है और छात्रों के जनतांत्रिक अधिकारों से इसका कुछ भी लेना देना नहीं है। नौजवान सभा ने सरकार से मांग की है कि छात्रों के प्रतिनिधियों को विश्वास में लेकर छात्र संघों के चुनाव के संबंध में आगे की प्रक्रिया तय की जाए।