फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मैं सिर्फ जाट नेता नहीं, कमेरे वर्ग की उठाता हूं, इसमें सभी वर्ग आते हैं-बीरेंद्र सिंह

मैं सिर्फ जाट नेता नहीं, कमेरे वर्ग की उठाता हूं, इसमें सभी वर्ग आते हैं-बीरेंद्र सिंह

Fri, 05 Oct 2018 12:34 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
मैं सिर्फ जाट  नेता नहीं, कमेरे वर्ग की उठाता हूं, इसमें सभी वर्ग आते हैं-बीरेंद्र सिंह
मैं सिर्फ जाट नेता नहीं, पर आरक्षण का समर्थन : बीरेंद्र सिंह
विज्ञापन

हुड्डा की बात का दिया जवाब-पीएम से हर समय मांगा नहीं जाता, बुजुर्गों का सम्मान करना अलग परंपरा है, इसमें लेना-देना नहीं होता
फोटो संख्या-3

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि मैं केवल जाट नेता नहीं हैं। कमेरे वर्ग की आवाज उठाता हूं, जिसमें सभी वर्ग आते हैं। हां जाट आरक्षण का हिमायती हूं। प्रदेश में भाईचारे की अलग पहचान है, जो हमेशा बनी रहेगी।
बीरेंद्र सिंह ने कोयल कॉम्पलेक्स में सांपला में नौ अक्तूूबर को होने वाली दीनबंधु स्मृति रैली के विषय पर मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए ने उक्त बात कही। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस रैली में हरियाणा सहित देश भर के कई बड़े नेता पहुंचेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी 64 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके लिए 1000 नेताओं को बुलाया गया है। इनमें हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने स्वीकृति भी दे दी है। यह राजनीतिक रैली ना होकर एक सामाजिक कार्यक्रम होगा। जिसमें सभी राजनीतिक दलों व संगठनों के लोग किसानों के मसीहा सर छोटू राम को नमन करेंगे।
विज्ञापन

पूर्व सीएम हुड्डा पर निशाना साधते हुए बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कुछ नेता कह रहे हैं कि पीएम देकर क्या जाएंगे? ऐसे नेताओं को अपने बुजुर्गों का सम्मान करना नहीं आता। कमेरे वर्ग के सुखमय जीवन का रास्ता प्रशस्त करने वाले सर छोटूराम के प्रति सम्मान व्यक्त करने उनके जन्मस्थली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं, इससे बड़ा सम्मान क्या होगा? दिल्ली में किसान आंदोलन पर लाठीचार्ज के प्रश्न पर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि वे इस बात के हक में है कि किसान हकों के लिए सड़क पर उतर सकता है। लेकिन कानून व्यवस्था बनाना सरकार का काम है। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट पर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि पीएम मोदी की अगुवाई में इस रिपोर्ट से भी कई गुणा दाम देने का मार्ग खोल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिकों के शहीद होने के विवादित बयान पर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह अकेली सरकार है, जिसने 8000 करोड़ से वन रैंक वन पेंशन देकर सैनिकों का सम्मान किया है। देश में किसानों की स्थिति पर इतना जरूर कहा कि हरियाणा-पंजाब की तर्ज पर सभी राज्यों में खरीद सिस्टम विकसित होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed