{"_id":"5bafc72b867a55510e62d02c","slug":"11538246443-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता की जेब पर डाका डालना भाजपा सरकार का बन गया अटूट सिद्धांत-सुरजेवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता की जेब पर डाका डालना भाजपा सरकार का बन गया अटूट सिद्धांत-सुरजेवाला
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों की जेब पर डाका डालना भाजपा सरकार का अटूट सिद्धांत : सुरजेवाला
कांग्रेस राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला ने लोगों की समस्याओं का निपटारा
फोटो संख्या-10
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अखिल भारतीय कांग्रेस कोर कमेटी सदस्य, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व कैथल से विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला ने किसान भवन अपने निवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसमें उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और मौके पर ही उनका निपटारा किया।
इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री की विधानसभा करनाल में गंदा पानी पीने से हुई 6 मजदूरों की मौत व 500 से अधिक व्यक्तियों के अस्पताल में भर्ती होने पर कहा कि खट्टर सरकार के शासन में इस तरह की लापरवाही अमानवीय है। यह आपराधिक लापरवाही कई मायनों में हत्या से कम नहीं। उन्होंने सरकार से जवाब मांगते हुए कहा कि क्या मुख्यमंत्री इस लापरवाही की जिम्मेदारी लेंगे? उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि रेवाड़ी गैंगरेप पीड़ित को अस्पताल से छुट्टी मिलते ही पुलिस द्वारा वापस घटनास्थल पर ले जाना संवेदनहीनता का नवीनतम उदाहरण है।
पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों पर उन्होंने मोदी सरकार को जनता विरोधी करार देते हुए कहा कि जनता की जेब पर डाका डालना मोदी का अटूट सिद्धांत बन गया है। प्रधानमंत्री सैनिकों से विश्वासघात और राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि कुर्बानी सैनिक की, महिमा मंडन मोदी का और वोट बटोरे बीजेपी अब ये नहीं चलेगा। मोदी सरकार के दौरान 16 बड़े आतंकी हमले हुए। सैनिकों और नागरिकों की जानें गई। पाकिस्तान हमारे सैनिकों के सर काट ले जाते हैं। इस अवसर पर सुदीप सुरजेवाला, राजेश जागलान, नगर परिषद चेयरपर्सन सीमा कश्यप, पवन थरेजा, रामनिवास मित्तल, अश्विनी शोरेवाला, बहादुर सैनी, रणबीर सरपंच, मोहन शर्मा क्योडक, शमशेर कुण्डू, शमशेर फौजी, संजय भौरिया आदि मौजूद रहे।