फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   एशियाड खेलों में स्वर्ण पदक विजेता मंजीत चहल का देवीगढ में नागरिक अभिनंदन समारोह

एशियाड खेलों में स्वर्ण पदक विजेता मंजीत चहल का देवीगढ में नागरिक अभिनंदन समारोह

Mon, 10 Sep 2018 12:18 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
एशियाड खेलों में स्वर्ण पदक विजेता मंजीत चहल का देवीगढ में नागरिक अभिनंदन समारोह
सपने को पूरा करने की जिद बनाती है विजेता : चहल
विज्ञापन

एशियाड खेलों में स्वर्ण पदक विजेता मंजीत चहल का देवीगढ़ में नागरिक अभिनंदन समारोह

फोटो नंबर-24,25
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव देवीगढ़ में एशियाड खेलों की एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले मनजीत चहल का अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। जिसमें मनजीत चहल का गांव देवीगढ़ में जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि हरदीप आंधली, वॉइस चेयरमैन मनीष कठवाड़ व छोटूराम विचार मंच के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र ढुल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
चहल ने कहा कि देश को यह लम्हा देने के लिए उन्होंने कई वर्षों तक कड़ी तपस्या की और इसका फल उन्हें एशियाड खेलों में स्वर्ण पदक के रूप में मिला है। देश की झोली में स्वर्ण पदक डालकर मैं अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। आगामी खेलों के लिए मैं कड़ी मेहनत कर और भी पदक देश की झोली में डालूंगा ताकि देश अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैं देश के व प्रदेश के युवाओं को अपनी तरफ से यही कहूंगा कि वह अपने लक्ष्य पर निशाना साधते हुए कड़ी मेहनत करें और वह मेहनत एक न एक दिन जरूर फलीभूत होगी। चहल ने कहा कि जब आप कोई बड़ा सपना देखते हो तो उसे पूरा करने में आपको कड़ी तपस्या और दृढ़ संकल्प के साथ उसे पूरा करना होता है। जब आपने कुछ ठान लिया है तो उसे पूरा करने से आपको कोई भी नहीं रोक सकता।
विज्ञापन

मनजीत चहल का स्वागत करते हुए गुलाब सिंह सरपंच देवीगढ़ ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उन्हें एशियाड खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले मनजीत सिंह को सम्मानित करने का अवसर मिल रहा है। इस अवसर पर छोटूराम विचार मंच के कार्यकारी प्रधान सुरेंद्र सिंह ढुल ने कहा कि देश को मनजीत चहल पर गर्व है। इस अवसर पर गांव वासियों ने भी मनजीत चहल का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed