फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी कर्मचारियों ने किया सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन

बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी कर्मचारियों ने किया सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन

Mon, 27 Aug 2018 11:40 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी कर्मचारियों ने किया सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन
बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन

अनिश्चितकालीन धरना शुरू, लंबित मांगों पर कार्रवाई की मांग
फोटो संख्या-9
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल के पहले दिन कैथल के कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना शुरू किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान जोगिंदर सिंह जोगा ने की। मंच संचालन जिला सचिव सुनील मलिक द्वारा किया गया। जिला प्रेस प्रवक्ता श्रवण करोड़ा बताया कि अनिश्चितकालीन हड़ताल में महिलाएं भारी तादाद में उपस्थित रहीं और कर्मचारियों ने दोनों हाथ उठाकर शपथ ली कि जब तक हमारी मांगों की अधिसूचना जारी नहीं होती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। जिला प्रधान जोगिंदर ने दावा किया कि पूरे जिला में सौ प्रतिशत कर्मचारी हड़ताल पर हैं। राज्य उप महासचिव सुरेश उचाना ने बताया कि सरकार लगातार कर्मचारी विरोधी नीतियां लागू कर रही है। जिनको किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारी नेता बसंती व सुषमा राणा सीवन, जगजीत कौर गुहला, सुदेश आर्य कैथल, सुषमा पूंडरी और दीपक चंदेल कौल, देवीरानी कलायत ने संयुक्त रूप से कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मुख्य मांगे बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों के पद को तकनीकी घोषित करना, 4200 ग्रेड पे लागू करना, आरसीएच की महिला कर्मचारियों व पुरुषों का वर्दी भत्ता लागू करना, आरसीएच की बहनों को पूर्व में दी जाने वाली अतिरिक्त मानदेय राशि 2090, 3000, 4000 रुपये को पुन: तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान जसवीर सिंह व ब्लॉक प्रधान विमल कुमार, एसोसिएशन के पूर्व जिला प्रधान सतपाल राविश, स्वास्थ्य निरीक्षक शमशेर सांच, पूर्व राज्य वरिष्ठ उपप्रधान सुमित गिल, स्वास्थ्य निरीक्षक जगरूप सिंह, मुख्तयार सिंह, जितेंद्र, दीनदयाल, नवीन नैन, कुसुम मूंदड़ी, सुमन पाई, सुनील जांगड़ा नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed