{"_id":"5ad0fce44f1c1b6d098b45e5","slug":"11523645668-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित प्रधान आरसी गोयल ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित प्रधान आरसी गोयल ने ली शपथ
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित प्रधान आरसी गोयल ने ली शपथ
शपथ ग्रहण समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहित अन्य न्यायाधीशों ने की शिरकत
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बार एवं बेंच के सामंजस्य बनाने का किया आह्वान
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिला बार एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रधान आरसी गोयल व उनकी कार्यकारिणी ने शपथग्रहण की। बार रूम में आयोजित दायित्व ग्रहण समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एमएम धौंचक, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीशों सहित अन्य न्यायाधीशों की मौजूदगी में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलवाई।
जिला सत्र एवं न्यायाधीश एमएम धौंचक ने नवनिर्वाचित प्रधान व कार्यकारिणी का आह्वान किया कि वे बार व बेंच में बेहतर सामंजस्य बनाते हुए वकीलों के लिए हर जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाने की तरफ महत्वपूर्ण कदम बढ़ाए।
नवनिर्वाचित प्रधान आरसी गोयल ने कहा कि वे सभी वकीलों के हितों के मद्देनजर एक टीम के रूप में कार्य करते हुए उनकी समस्याओं का निरंतर समाधान करने के प्रयासरत रहेंगे। बार एसोसिएशन के निवर्तमान प्रधान बलराज नौच ने नवनियुक्त प्रधान आरसी गोयल को चाबी सौंपी और प्रधान की कुर्सी पर बिठाया। कार्यकारिणी के दायित्व ग्रहण समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीशों में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरएन भारती, सुदीप गोयल, एसीजेएम अमित शर्मा, सीजेएम विवेक गोयल व अन्य न्यायाधीशों में अंबरदीप सिंह, याचना, अलका रानी, मनोज दहिया, सीजेएम दानिश गुप्ता मौजूद थे। मंच संचालन सचिव सुरेंद्र चाहर ने किया। इस अवसर पर गुहला बार एसोसिएशन के प्रधान बलदेव पूनिया भी कार्यकारिणी सहित प्रधान आरसी गोयल के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। इस मौके पर नवनियुक्त उप-प्रधान जसबीर मोगा, सचिव सुरेंद्र चाहर, सह-सचिव रमेश कसान व कोषाध्यक्ष दीपांशु नरूला सहित पूर्व प्रधान रमेश गुप्ता, राजेंद्र ढुल, हरपाल सिंह दूहन, नफे सिंह बेरवाल, केएल भारद्वाज, वरिष्ठ क्रीमिलर अधिवक्ता अजय गुप्ता, सत्यवीर राविश, दिनेश त्यागी, मान सिंह, आरके निझावन, वरिष्ठ अधिवक्ता शशी वालिया, आदित्य गर्ग मानस, रिटायर्ड तहसीलदार चरणदास, पूर्व सचिव जे.पी. जागलान, पूर्व उप-प्रधान सुरेंद्र मलिक खुराना, विरेंद्र मेहता, विकास गर्ग, पूर्व उप-प्रधान हरदीप पाडला, अमरजीत सिंह, गुलाब सिंह, अतुल गोयल पूंडरी, जगदीप ढुल, वेद ढुल, गौरव मित्तल, राहुल गुप्ता आदि रहे।