{"_id":"5a4922b94f1c1b5c248b58d3","slug":"11514742457-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारह बजते ही शुरू हो गया जश्र..देर रात तक चला होटलों में आनंद का दौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारह बजते ही शुरू हो गया जश्र..देर रात तक चला होटलों में आनंद का दौर
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। साल 2017 को अलविदा और नए वर्ष 2018 के आगाज पर स्वागत के लिए रविवार को पूरे शहर के होटलों को भव्य ढंग से सजाया गया। लोगों ने उत्साह के साथ नए साल का स्वागत किया। सभी ने क्लबों व होटलों में जाकर पार्टी की। शहर में सभी होटलों में लोगों ने डीजे व ढोल की थाप पर हैप्पी न्यू ईयर पर भव्य ढंग से मनाया। नए साल के स्वागत के लिए लोगों ने केक काटा और आतिशबाजी की।
डीजे की थाप पर थिरकते नजर आए लोग : शहर के विभिन्न होटलों में नए साल के स्वागत में लोगों ने खूब जश्न मनाया। रविवार को शाम को ही घनी धुंध छा गई। इससे जश्न में और अधिक रंग भर गया। होटल में नए साल के उपलक्ष्य में डीजे के आयोजन के साथ कलाकारों को भी बुलाया गया था। जिसका नए साल का जश्न मना रहे लोगों खूब लुुत्फ उठाया। शाम होते की होटलों में भीड़ जुटनी शुरू हो गई। होटलों में हैंगओवर जैसे अन्य भव्य कार्यक्रमों को आयोजित किया गया। दिनभर की तैयारियां, रात को जश्न : नए साल के जश्न को वर्ष 2017 के अंतिम दिन लोगों ने बाजारों में भी खूब खरीदारी की। दिन में लोगों ने बाजारों में जहां खाने पीने और सजावट का सामान खरीदा वहीं रात को पार्टी में खूब मस्ती की।
बारह बजते ही शुरू हो गया जश्न, देर रात तक चला होटलों में आनंद का दौर
फोटो नंबर-7 से 10