फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   अंदर स्वास्थ्य मंत्री बैठक ले रहे थे, बाहर कर्मचारी कर रहे थे नारेबाजी

अंदर स्वास्थ्य मंत्री बैठक ले रहे थे, बाहर कर्मचारी कर रहे थे नारेबाजी

Sat, 14 Oct 2017 12:51 AM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
अंदर स्वास्थ्य मंत्री बैठक ले रहे थे, बाहर कर्मचारी कर रहे थे नारेबाजी

विज्ञापन
अंदर स्वास्थ्य मंत्री बैठक ले रहे थे, बाहर कर्मचारी कर रहे थे नारेबाजी
लघु सचिवालय में कर्मचारियों व अधिकारियों में मचा हड़कंप

फोटो संख्या-24
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज जब कष्ट निवारण समिति की बैठक ले रहे थे तो बाहर सफाई कर्मचारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। जिस कारण प्रशासन में हड़कंप मच गया। आला अधिकारी उन्हें शांत करने के लिए पहुंचे। बाद में किसी तरह से कर्मचारियों को शांत कर पार्क में धरना देने पर राजी किया गया।
सफाई कर्मचारी पिछले तीन दिनों से हड़ताल कर वेतन की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह भी नगर परिषद कार्यालय को ताला लगाकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर दिया। इसके बाद वे दोपहर के समय नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। जहां स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पहुंचे हुए थे। यहां प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें मुश्किल से शांत किया।
विज्ञापन

सांय के समय डीसी के साथ बैठक के बाद तीन दिन की हड़ताल समाप्त कर दी गई। डीसी ने कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया जिसमें प्रशासन की तरफ से जिला उपायुक्त, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी, नगर पालिका सचिव और सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जसवीर सिंह, जिला सचिव जरनैल सिंह, नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य उपमहासचिव शिव चरण, जिला प्रधान रामशरण, राजेंदर सिंह सिनंद ने भाग लिया। बैठक में डीसी ने संघ के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि बजट के अनुसार सभी कर्मचारियों को वेतन दे दिया जाएगा व अन्य मांगों पर भी गंभीरता से विचार किया जाएगा। इसके बाद नगर पालिका कर्मचारी संघ ने अपने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया और साथ ही चेतावनी दी की मांगों का समाधान नहीं किया गया तो कर्मचारी संघ दोबारा से आंदोलन करने पर मजबूर होगा। जिसकी पूर्ण जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed