फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   रोजगार देने में मोदी सरकार विफल : सुरजेवाला

रोजगार देने में मोदी सरकार विफल : सुरजेवाला

Sun, 17 Sep 2017 11:59 PM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
रोजगार देने में मोदी सरकार विफल : सुरजेवाला
रोजगार देने में मोदी सरकार विफल : सुरजेवाला
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। कांग्रेस के अखिल भारतीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि जुमलेबाजी से भरपूर मोदी सरकार ने आज युवा वर्ग को गर्त में धकेलने का काम किया है। अपने आवास किसान भवन में कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने प्रतिवर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन आज रोजगार देना तो दूर बल्कि नोटबंदी जैसे तुगलकी फरमान से नौकरी पेशा लोगों का रोजगार छीनकर उन्हें बेघर करने में अहम भूमिका निभाई है।

विधायक ने कहा कि यूनिवर्सिटी, कॉलेजों में पढ़ाई के लिए स्किल डेवेलपमेंट करने का वादा भी जुमला साबित हुआ। स्कूल, कॉलेजों, युनिवर्सिटी में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की फीस बढ़ोत्तरी करके भाजपा सरकार की तुगलकी व तानाशाही चेहरा बेनकाब हुआ है। हजारों रुपये फीस पेपर देने के नाम पर वसूले जा रहे हैं। आए दिन कोई न कोई पेपर लीक होने की बात सामने आ रही है। जिसके चलते सरकार की गलत नीतियों के कारण विद्यार्थियों के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है। सही मायनों में इसकी जांच की जाए तो बहुत बड़ा घोटाला उजागर होगा। इस अवसर पर सुदीप सुरजेवाला, राजेश जागलान, रामनिवास मित्तल, अश्विनी शोरेवाला, पवन थरेजा, बहादुर सैनी, रणवीर गुर्जर सरपंच, मोहन शर्मा, सोनू सेठ, राजन सेठ, जोगिंद्र सैनी, धर्मवीर सैनी, दलबीर पूनिया, राजेन्द्र ढुल सरपंच, प्रमोद शर्मा, दुष्यंत शर्मा, राकेश बाल्मीकि, दिनेश ढुल, शमशेर कुंडू, आशिष लाम्बा, धर्मा कश्यप, बलबीर प्रजापति, बालकिशन रैह्बारी, रामदिया, राजपाल पूनिया, मुरारी, सुशील शर्मा व राजेन्द्र शर्मा बलवंती मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed