{"_id":"59b585cb4f1c1bf07f8b5c6c","slug":"11505068491-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाटर टैंक में कुते का शव देख फूटा ग्रामीणों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाटर टैंक में कुते का शव देख फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाटर टैंक में कुत्ते का शव देख फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। गांव सजूमा के पेयजल संग्रह करने वाले टैंक में कुत्ते के गले सड़े शव को देख कर लोगों में भारी रोष फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। चंद्र, संदीप, महावीर, समरू, लीला, पाला राम, अमित, सुरेश कुमार, राजरानी, सोनिया, ममता ने बताया कि पिछले काफी दिनों से जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा आपूर्ति किए जाने वाले पानी में भारी दुर्गंध आ रही थी। लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के वाटर टैंकों की स्थिति देखी तो लोगों के पांव तले जमीन खिसक गई। टैंक में एक कुत्ते का फूला हुआ शव पड़ा था। यह देखकर लोगों का गुस्सा भड़क उठा व जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के खिलाफ जम कर भड़ास निकाली। लोगों ने कहा कि सोमवार को कलायत में पहुंचने वाले भाजपा नेताओं के सामने मामले को रखेंगे। ग्रामीणों ने टैंकों को खाली कर उसकी सफाई के बाद ही स्वच्छ जल भरने की मांग की है।
कार्यकारी अभियंता विनोद सिरोहा का कहना है कि मामला वाकई गंभीर है। इस बारे वे संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट लेकर लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ संज्ञान लेंगे।