{"_id":"5cb4dd50bdec22146b5ed76c","slug":"111555357008-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगर मिल में बगास में लगी आग से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुगर मिल में बगास में लगी आग से मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। शुगर मिल में चीनी बनाए जाने के बाद बचने वाली गन्ने की खोई (बगास) में सोमवार दोपहर को अचानक लगी आग से हड़कंप मच गया। दमकल की गाड़ियों की मदद से भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं आस-पास के किसानों में दहशत फैल गई। किसान भी आग बुझाने में जूझते नजर आए। एमडी शुगर मिल ने नुकसान न होने की जानकारी दी है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर आग की सूचना मिलते ही मिल कर्मचारी वहां पहुंचे और आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। बाद में पूंडरी व कैथल से आई दमकल विभाग की गाड़ियों की मदद से आग पर करीब दो घंटे में काबू पाया गया। सूचना मिलते ही किसान संघ के रणदीप आर्य, गुल्तान नैना सहित काफी संख्या में किसान सहित एमडी शुगर मिल भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने नुकसान का जायजा लिया।
एमडी शुगर मिल जगदीप ने बताया कि ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। आग का कारण किसी वाहन के साइलेंसर से निकली चिंगारी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
किसानों को हुई गेहूं की चिंता : किसान मेसी ने बताया कि जहां पर बगास रखी हुई है। उसके पास ही उसकी कई एकड़ में गेहूं की फसल है। जिसमें यदि थोड़ी सी भी चिंगारी चली जाती तो छह माह की कमाई राख हो जाती। जिस कारण वे खुद आग बुझाने में जुटे रहे।
आग बुझाने के उपकरण समय पर नहीं आए काम, जंग खाए पड़े थे पाइप : कहने को शुगर मिल में आग बुझाने के यंत्र भी लगे हुए हैं। लेकिन समय पर ये काम नहीं आए। कर्मचारी इन्हें घुमाते रहे, लेकिन पाइप में जंग लगा हुआ था। जो बाल्टियां रेत से भरी थी, वे भी टूटी पड़ी थी। आग बुझाने के लिए गैस संयंत्र भी नहीं चला।