{"_id":"5c758e76bdec22739100825c","slug":"111551208054-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ष 2031 के नए प्लान में शहर में विकसित होगें 31ए, 32ए व 33ए नए सेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ष 2031 के नए प्लान में शहर में विकसित होगें 31ए, 32ए व 33ए नए सेक्टर
विज्ञापन
शहर में विकसित होंगे तीन नए सेक्टर
प्रारूप विकास प्लान 2031 एडी की बैठक
फोटो नंबर-37
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में प्रारूप विकास प्लान 2031 एडी की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला योजना कमेटी की अध्यक्ष एवं डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने की। बैठक में जिला परिषद की चेयरमैन सुखविंद्र कौर व अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
डीसी ने कहा कि रिवाइज्ड प्रारूप विकास प्लान 2031 में नगर की 5 लाख की आबादी को लक्षित रखते हुए बनाया गया है। यह प्लान जीआईएस व गूगल के आधार पर तैयार किया गया है। नए प्रारूप में सभी विभागों के इन्फ्रास्ट्रक्चर को समायोजित किया गया है। इतना ही नहीं शहर के चारों तरफ बने पैरिफियरल रोड को भी इस प्लान में समायोजित किया गया है। शहर की बढ़ती आबादी के दृष्टिगत वर्ष 2031 के नए प्लान में कैथल शहर में 31ए, 32ए और 33ए नए सेक्टर भी विकसित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जो प्लान बनाया गया था, उसे 4 लाख 65 हजार की आबादी को मद्देनजर रखते हुए तैयार किया गया था। अब वर्ष 2031 का लक्ष्य रखते हुए नया प्रारूप तैयार किया गया है, जिसमें 5 लाख की आबादी को शामिल किया गया है। इस मौके पर नगराधीश विजेंद्र हुड्डा, डीडीपीओ कंवर दमन सिंह, जिला योजनाकार अनिल कुमार नरवाल, अंजू रानी, इंद्र सिंह, रेणु बाला, शकुंतला देवी, सुदेश रानी, सुमन कुमार, सुरजीत सिंह, नगर पार्षद विनोद कुमार सोनी आदि उपस्थित थे।