फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   किसान संघ का दिन-रात का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा

किसान संघ का दिन-रात का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा

Mon, 31 Dec 2018 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
किसान संघ का दिन-रात का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा
किसान संघ का दिन-रात का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा
विज्ञापन

कर्मचारियों ने की बहाल करने में सहयोग की मांग, किसानों ने कहा-हमारी मांग पूरी करवाओ
फोटो नंबर 47
कैथल। भारतीय किसान संघ द्वारा शुगर मिल के गेट पर पांचवें दिन धरना जारी रहा। प्रदेश कोषाध्यक्ष रणदीप सिंह आर्य ने बताया कि अपने हक लेने के लिए और न्याय की लड़ाई निरंतर लडने के लिए किसान लगातार संघर्ष कर रहे है। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार भ्रष्ट अधिकारी एवं शुगर मिल एमडी अपनी मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन के लोग धरने को स्थगित करने का दबाव बना रहे। भ्रष्टाचार के मामले में निलंबित 3 कर्मचारियों की बहाली की अपील लेकर आए कर्मचारियों ने किसानों से पूछा कि वे अनुमति दें तो एमडी तीनों कर्मचारियों को बहाल कर सकते हैं। ताकि वे नया साल मना सकें। इस पर किसान बोले कि किसानों की मांग पूरी कर दो। वे भी तो नया साल मना सकते हैं। उन्होंने बताया कि अगर हम यह घोटाले ऐसे ही देखते रहेंगे तो अपने पदों पर बैठे भष्ट अधिकारी इस समाज को ऐसे ही खाते रहेंगे। एमडी किसानों के गन्ने की भरपाई करके कर्मचारियों को बेशक बहाल कर दें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो हम इसको आंदोलन का रूप देंगे। इस मौके पर गुलतान नैन, प्रदीप नरड़, पाला राम क्योड़क, बलबीर ग्योंग, सुरजभान ग्योंग, दीपक वालिया, महेंद्र फतेहपुर, गुलाब नरड़, सुरेंद्र काकौत, मियां सिंह जसवंती, निहाल सिंह, सुभाष क्योड़क, दयाल खुराना, जगदीश खुराना, महावीर धौंस, सुरेश नैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed